'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका यह बयान आगामी चुनाव से पहले काफी अहम मा…

सौजन्य से:- abplive.com
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका यह बयान आगामी चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश आनंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके इस बयान से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि आगामी चुनाव में सारी अहम भूमिकाएं बसपा चीफ खुद अदा करेंगी.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में मयाावती ने लिखा कि जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव अब बहुत नजदीक आ रहा है, जिसकी तैयारी हेतु मेरे खुद के द्वारा प्रदेश की पिछली कई राज्य स्तरीय बड़ी बैठकें लखनऊ पार्टी प्रदेश कार्यालय में ली गई हैं और आगे भी जरूरत के अनुसार ली जायेंगी, जिसमें पार्टी के उम्मीद्वार तय करने के लिए पार्टी के ख़ासकर प्रदेश व मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, जिसके तहत ही अभी तक मेरे द्वारा उनका इन्टरव्यू आदि लेकर लखनऊ में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार तय/फाइनल कर दिये गये हैं और आगे भी सभी सीटों पर मेरे द्वारा ही उम्मीदवार तय किये जायेंगे, जिसके बारे में अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को लेकर किस्म-किस्म के भ्रम फैलाये जा रहे हैं जिसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है.
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
उन्होंने लिखा कि जबकि अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहां-जहां भी समय-समय पर विधानसभा के आमचुनाव होते हैं, या देश में लोकसभा के भी आमचुनाव होते हैं तो वहां भी उम्मीदवारों को अन्तिम रूप मेरे द्वारा ही दिया जाता है.
मेरी अनुमति से हो रहा ऐलान- मायावती
यूपी की पूर्व सीएम ने लिखा कि यहां यह भी अवगत कराना है कि यू.पी. की जिन विधानसभा की सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार तय कर दिये गये हैं तो वहां मेरी अनुमति से ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा छोटी-बड़ी जनसभायें करके उनका ऐलान भी किया जा रहा है, जिसके तहत् ही कुछ सीटों के उम्मीदवार का ऐलान आकाश आनंद भी पार्टी की जनसभा करके करेंगे.
उन्होंने लिखा कि हालांकि इससे पहले देश के कई राज्यों में अभी हाल ही में विधानसभा के आमचुनाव हुये हैं जहां मेरे दिशा-निर्देशन में ही चुनावी जनसभा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को भेजा गया और पिछले लगभग एक वर्ष से इनकी पूरे देश में पार्टी संगठन की समीक्षा बैठकें व जनसभा आदि करने के लिए भी इनको भेजा जा रहा है और वे भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी को निभा रहे हैं.
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
बसपा चीफ ने लिखा कि इसलिए उत्तर प्रदेश में भी इसी क्रम में इनकी भी कुछ सीटों पर पार्टी के तय किये गये उम्मीदवारों के ऐलान हेतु जनसभायें हो रही हैं. जबकि इससे पहले यू.पी. की राजधानी लखनऊ में दिनांक 9 अक्तूबर सन् 2025 को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर पार्टी की ऐतिहासिक महारैली भी हुई, जिसमें आकाश आनंद को बोलने का मौका दिया गया. साथ ही, इसके पूर्व यहां लोकसभा के हुये आमचुनाव में भी इनको पूरे प्रदेश में व देश के अन्य राज्यों में भी पार्टी की चुनावी जनसभायें लेने के लिए भेजा गया था, यह सब सोशल मीडिया आदि पर मौजूद है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


