होमधर्म-आस्थामथुरा में सीएम योगी बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए: कहा-आक्रमणकारी आए और चले गए, सनातन कायम; कृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना - Mathura News
धर्म-आस्था

मथुरा में सीएम योगी बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए: कहा-आक्रमणकारी आए और चले गए, सनातन कायम; कृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना - Mathura News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Mathura Krishna Janmabhoomi | CM Yogi Adityanath Janmashtami Puja Visit मथुरा में सीएम योगी बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए:कहा-आक्रमणकारी आए और चले गए, सनातन कायम; कृष्…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 सितंबर 2026 को 07:31 am बजे
मथुरा में सीएम योगी बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए:  कहा-आक्रमणकारी आए और चले गए, सनातन कायम; कृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना - Mathura News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mathura

- Mathura Krishna Janmabhoomi | CM Yogi Adityanath Janmashtami Puja Visit

मथुरा में सीएम योगी बोले-आस्था मिटाने वाले खुद मिट गए:कहा-आक्रमणकारी आए और चले गए, सनातन कायम; कृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना

- कॉपी लिंक

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ब्रजवासियों और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि भारत पर कई आक्रमण हुए, लेकिन सनातन की आस्था को

सीएम योगी गुरुवार शाम मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने 1,051 करोड़ रुपए की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही पीएम आवास योजना (शहरी) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता राशि बांटी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मथुरा में ही रात्रि विश्राम किया।

अब पढ़िए सीएम योगी की 6 बड़ी बातें...

पिछली सरकारें यहां आने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें वोटबैंक का डर था

सीएम ने कहा, "मैं खुद यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आता हूं, यही अंतर है। पिछली सरकारें यहां आने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें वोटबैंक का डर था। उन्हें डर था कि आएंगे तो लोग सवाल करेंगे। उनके कृत्यों से ही यहां जवाहर बाग कांड जैसी घटनाएं होती थीं। अब जवाहर बाग की घटना नहीं, बल्कि ब्रजभूमि जन्मोत्सव, रंगोत्सव और वैष्णव कुंभ के साथ जुड़ती है। एक नई उमंग और विश्वास के साथ पर्व मनाती है।

आपसे अपील करता हूं कि भगवान का यही आदेश है- कर्तव्य पथ से हटो नहीं। देश, समाज, घर-परिवार के लिए ईमानदारी से काम करिए। भारत को विकसित भारत और यूपी को विकसित उत्तर प्रदेश बनने से कोई रोक नहीं सकता।

ये बाबर और औरंगजेब के अनुयायी, समाज में जहर घोल रहे

जन्मभूमि के साथ-साथ बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और नंदगांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। उनके लिए वैसे ही इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह आपकी भावनाओं को समझने वाली सरकार है।

सरकार की आस्था और विश्वास श्रीकृष्ण, श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है। लेकिन जिनकी आस्था बाबर और औरंगजेब में हो, क्या वे आपकी आस्था का सम्मान कर पाएंगे? ये बाबर और औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम करने जा रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग आदत से मजबूर होते हैं और समाज में विष घोलने से बाज नहीं आ सकते।

वे बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगा सकते हैं, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर सकते हैं और शिल्पकारों-कामगारों के काम पर संकट खड़ा कर सकते हैं। डबल इंजन की सरकार इनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

जिन्होंने आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वे मिट्टी में मिल गए

सीएम योगी ने कहा- मैं पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देता हूं। 5,200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का कार्य किया था। अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था भारत पर थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया। जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वे खुद मिट्टी में मिल गए।

पूरे देश में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति हम सबके लिए प्रेरणा है। भगवान श्रीकृष्ण ने 5,200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे, वे आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। यह आस्था हमें गति देती है, प्रगति की ओर ले जाती है।

ब्रजभूमि को संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे

योगी बोले- सारी गीता सुनाने के बाद उनका एक ही मकसद था कि अर्जुन, तुम निमित्त मात्र हो, अपना कर्तव्य करो। अगर निष्काम भाव से कर्तव्य करोगे तो परिणाम अच्छा होगा। इच्छा से करोगे तो कुछ नहीं पाओगे। अगर हम ईमानदारी से काम करें तो परिणाम अच्छे होंगे।

देश आजाद है। आज हम शासन की सुविधाओं से जुड़े हैं। नई योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। युवा भविष्य को लेकर निश्चिंत हैं। माताएं-बहनें सुरक्षा को लेकर संतुष्ट हैं। कामगार और कारीगर प्रसन्न हैं। इसलिए ये पर्व और त्योहार हम सबको जोड़ने के लिए आते हैं।

अभी मैं ब्रजभूमि में भगवान के दर्शन करके आ रहा हूं। वे हमसे एक ही बात कह रहे हैं कि कर्म करो, कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ो, चिंता कृष्ण कन्हैया करेंगे। देश के लिए काम करो, बाकी सब कृष्ण कन्हैया संभाल लेंगे। मैं डबल इंजन की सरकार की तरफ से आपको आश्वस्त करता हूं कि हम आपकी भावनाओं के अनुरूप आपके साथ मिलकर इस ब्रजभूमि को संवारेंगे। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

राम मंदिर जिन्हें अच्छा नहीं लगता, वो अयोध्या को बदनाम कर रहे

योगी ने कहा- आज से 500 साल पहले 1528 में विदेशी आक्रांता ने हमारी आस्था को खत्म करने का प्रयास किया। जो लोग मानते थे कि हम अविजित हैं, आज उन आक्रांताओं को आप ढूंढने से भी नहीं पाएंगे। सब समाप्त हो गए। अयोध्या में मंदिर बन गया। जिन्हें यह सब अच्छा नहीं लगता, वे अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं।

कंस योग माया का दर्शन कर रहा था। ठीक उसी समय योगमाया प्रकट हुईं। उन्होंने कंस के अहंकार को चुनौती दी थी। वही योगमाया विंध्यवासिनी में प्रकट हुई थीं। मैं जब भी यहां आता था, मुझे विंध्यवासिनी धाम याद आता था। विंध्यवासिनी में हमारी आस्था ने वहां भव्य परिसर बनवा दिया।

ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे भव्य स्वरूप देने का काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि मथुरा-वृंदावन में भी अयोध्या और काशी जैसा भव्य परिसर तैयार हो। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और अपने आराध्य के पूजन में भी कोई बाधा न आए। इसके लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है।

अयोध्या में रोज 1 लाख भक्त आते हैं, अब कोई असुविधा नहीं

योगी ने कहा- अयोध्या में रोज 1 लाख भक्त आते हैं। रामनवमी पर यह संख्या बढ़ जाती है, जबकि दिवाली जैसे पर्व पर 5 लाख तक पहुंचती है। इसके बावजूद कोई असुविधा नहीं होती। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है। चारों तरफ फोर लेन सड़कें हैं। रेलवे की डबल लाइन हो गई है। अयोध्या धाम का भव्य स्वरूप दिखाई दे रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें