होम›मनोरंजन›प्रयागराज रामलीला में दिखेंगे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार, जानें क्या हैं रोल
मनोरंजन

प्रयागराज रामलीला में दिखेंगे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार, जानें क्या हैं रोल

प्रयागराज रामलीला में दिखेंगे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार, जानें क्या हैं रोल प्रयागराज में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला में हनुमान अंश के कलाकार पर अनिल कुमार पाण्डेय के संपादन में रितेश सिंह की स्पेशल रिपोर्ट... By ETV Bh…

ETV Bharat के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
प्रयागराज रामलीला में दिखेंगे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार, जानें क्या हैं रोल

सौजन्य से:- ETV Bharat

प्रयागराज रामलीला में दिखेंगे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार, जानें क्या हैं रोल

प्रयागराज में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला में हनुमान अंश के कलाकार पर अनिल कुमार पाण्डेय के संपादन में रितेश सिंह की स्पेशल रिपोर्ट...

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 6, 2026 at 12:06 PM IST

प्रयागराज : पूरे देश में, जहां एक ओर कुछ दिनों बाद मंचों पर रामलीला का शुरुआत होगी. वहीं रामलीला की शुरुआत होने से पहले तमाम रंगमंच अपने-अपने तरीके से तैयारी और रिहर्सल में जुट गए हैं. वहीं इस बार प्रयागराज की रामलीला ख़ास होने वाली है, क्योंकि प्रयागराज में एक रामलीला ऐसी है, जो पुरानी परंपरा के अनुसार डिजिटल तरीके से रामलीला का मंचन नहीं करती है.

शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में रामलीला की तैयारी हो रही है. कलाकार लोग इसकी तैयारी बेहद ही ख़ास तरीके से कर रहे हैं. यहां पर इस समय पूरे देश में चर्चित हनुमान अंश फिल्म में राधेश्याम की भूमिका निभाने वाले गौतम त्रिपाठी का रोल देखने को मिलेगा.

जान लें कि गौतम त्रिपाठी मूलतः प्रयागराज के कटरा इलाके के रहने वाले हैं. 9 वर्ष की उम्र से ये रंगमंच में शामिल हुए और आज पूरा देश इनके अभिनय की सराहना कर रहा है. गौतम इस समय नाम के मोहताज नहीं हैं. हालत ये है कि अब जब ये बाजारों- मोहल्लों में निकलते हैं, तो लोग इनके किरदार वाले नाम से ही पुकारते हैं. गौतम त्रिपाठी नहीं राधेश्याम पुकारते हैं.

प्रयागराज राम लीला में गौतम त्रिपाठी श्रवण कुमार और भगवान विष्णु की भूमिका में नज़र आने वाले हैं. इसका लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. ईटीवी भारत की ख़ास बातचीत में उन्होंने बताया कि हनुमान जी की कृपा से ही फिल्म हनुमान अंश का हिस्सा बना हूं.

गौतम ने बताया कि "मैने 9 वर्ष रंगमंच इसी प्रयागराज की धरती से किया है. हमने 9 वर्ष पहले सामान्यत्र नाट्य संस्था से अपने करियर की शुरुआत की. मेरी फिल्मी करियर की शुरुवात फिल्म "मेरी शादी में ज़रूर आना" से हुई. जिसमें मेरा 30 सेकंड का रोल था. इसमें मैंने कांस्टेबल का रोल निभाया था."

संगम नगरी के इस कलाकार ने बताया कि "तमाम शॉर्ट फिल्में कीं, लेकिन इन छोटे से रोल से मुझे नाम नहीं मिला, लेकिन जब से मैं हनुमान अंश में राधेश्याम का किरदार निभाया, तो भगवान हनुमान जी की आशीर्वाद से आज सड़कों पर चलते है, तो गर्व होता है एक बार जब रामायण रिलीज हुआ था. तो घर-घर में चर्चा थी. वही दौर एक बार फिर आगया है, सिनेमा हाल मंदिर बन गए है. प्रसाद बांटे जा रहे हैं."

इसी के साथ अबकी बार रामलीला में, चाहे वह कैकई की भूमिका में मिताली हों या रावण की भूमिका में विक्रम हों. इन कलाकारों में भी ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इनका कहना है कि जब एक कलाकार छोटे से मंच से बड़ा मंच पाता है और बड़े मंच के कलाकार साथ में काम करते हैं, तो उसका और भी महत्व बढ़ जाता है. वो कहते हैं कि अबकी बार की रामलीला ख़ास होने वाली है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें