महेश बाबू के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, राजामौली ने 'वाराणसी' से शेयर की 'रुद्र' की नई झलकियां
महेश बाबू के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, राजामौली ने 'वाराणसी' से शेयर की 'रुद्र' की नई झलकियां एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स ने आज महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर 'रुद्र' के रूप में उनका लुक जारी किया है…

सौजन्य से:- ETV Bharat
महेश बाबू के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, राजामौली ने 'वाराणसी' से शेयर की 'रुद्र' की नई झलकियां
एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स ने आज महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर 'रुद्र' के रूप में उनका लुक जारी किया है
By ETV Bharat Entertainment Team
Published : August 9, 2026 at 10:39 AM IST
हैदराबाद: तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू का आज (9 अगस्त) जन्मदिन है. उनके 51वें जन्मदिन पर वाराणसी के मेकर्स ने तोहफा दिया है. 'वाराणसी' के मेकर्स ने रुद्र के तौर पर महेश का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक्टर का शानदार लुक देखने को मिला है. उनके इस लुक को देखकर फैंस खुश हो गए हैं.
रविवार को फिल्म डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर वाराणसी से महेश बाबू का दो नया पोस्टर शेयर किया. अफ्रीका के शानदार नजारों के बीच, महेश बिल्कुल वैसे ही लार्जर-देन-लाइफ हीरो लग रहे हैं, जिन्हें एस.एस. राजामौली चुपचाप तैयार कर रहे थे. इस पोस्टर को साझा करते हुए डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'सिर्फ उग्र रूप ही उसकी पहचान नहीं है. वाराणसी में रुद्र.'
नए पोस्टर्स में अफ़्रीका की शानदार जगहें साफ नजर आ रही हैं. महेश बाबू का किरदार 'रुद्र' जंगल के बीच घिरा हुआ दिख रहा है. एक फ़्रेम में वह दूर तक फैले नजारे को निहारते हुए नजर आ रहे हैं. एक और तस्वीर में वह बांस की बनी नाव पर आराम करते हुए दिख रहे हैं. ये पोस्टर्स वाराणसी के 'अफ्रीका शेड्यूल' की हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीन को किलिमंजारो और मसाई मारा में शूट किया गया है.
मेकर्स ने 'वाराणसी' की कहानी की डिटेल्स को ज्यादातर गुप्त रखा है, लेकिन अब इसकी कहानी का एक सारांश ऑनलाइन सामने आया है. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहानी 2027 पर आधारित है, जब 'शाम्भवी' नाम का एक एस्टेरॉयड वाराणसी से टकराने की राह पर है, जिससे शहर पर भयानक तबाही का खतरा मंडरा रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू, जो 'रुद्र' का किरदार निभा रहे हैं, एक आर्कियोलॉजिस्ट और एक्सप्लोरर है. उन्हें एक प्राचीन कॉस्मिक चीज को खोजने के मिशन के लिए बुलाया जाता है. इस खतरनाक सफर में प्रियंका चोपड़ा का किरदार 'मंदाकिनी' भी उनके साथ जुड़ता है, जो एक इतिहासकार और माहिर निशानेबाज है. उनकी यह खोज उन्हें अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप ले जाती है. पृथ्वीराज सुकुमारन का किरदार 'कुंभ' इसमें विलेन की भूमिका निभाता है.
फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने इस कहानी की रूपरेखा या प्लॉट की इन जानकारियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'वाराणसी' 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भोजपुरी महोत्सव: अभिनेता मनोज तिवारी बोले- "यूपी विधानसभा में बोली जा रही है भोजपुरी"

‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात - sunny deol preity zinta promote batwara 1947 in lucknow

'बटवारा 1947' की रिलीज से पहले लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा: 'गर्मजोशी से बातचीत हुई'


