होमक्राइमयूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक
क्राइम

यूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक

यूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक यूपी में लखनऊ से आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि युवा ऊर्जा का प्रतीक हैं। उन्हों…

Hindustan के अनुसार9 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
यूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी में सीएम योगी ने की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, युवाओं को बताया ऊर्जा का प्रतीक

यूपी में लखनऊ से आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि युवा ऊर्जा का प्रतीक हैं। उन्होंने तिरंगे को हमारी आन-बान-शान का प्रतीक बताया। इस मौके पर सीएम योगी ने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।

यूपी में आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ और नेतृत्व किया। उनके साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही। साथ ही सभी 110 वार्डोँ से बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई।

तिरंगा यात्रा के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह मौका बहुत खास है क्योंकि कुछ ही दिनों में, 15 अगस्त को हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आपको अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है, जिससे झंडे के प्रति सम्मान और 'हर घर तिरंगा' के मंत्र को बढ़ावा मिले। झंडा संहिता (flag code) में बदलाव किए गए ताकि आप इसे अपने घरों पर लगा सकें। पहले, कांग्रेस के समय में, घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ता था और कोर्ट तक जाना पड़ता था। लेकिन मोदी जी ने 140 करोड़ भारतीयों को यह आज़ादी दी, जिससे आप हमारे गर्व, सम्मान और गौरव के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों पर फहरा सकते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि हमारा युवा प्रतिभाशाली है, हमारा युवा ऊर्जा का प्रतीक है, हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है और उस सामर्थ्य के प्रतीक इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक उचित मंच प्राप्त हो, वो अपने परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की उन चुनौतियों का सामना करने के लिए भी खुद को तैयार कर सके, इस भाव के साथ इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज पूरे देश के अंदर, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा ये तिरंगा हमारी सादगी का, हमारे विकास का, हमारे विकास का, हमारी विरासत का और भारत की 'आन-बान और शान' का प्रतीक है। हम सभी आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के जिन्होंने भारत के प्रतीकों के प्रति सर्वोच्च सम्मान बनाए रखने के लिए राष्ट्र गान और राष्ट्र गीत का अपमान करने वालों को संगीन अपराध की सूची में रखते हुए दंडित करने का निर्णय लिया है। अब ये नहीं चल सकता की रहेंगे भारत में लेकिन भारत के प्रतीकों को, भारत के महापुरुषों को, भारत के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को अपमानित करें। ये वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पूरे देश में वंदे मातरम का गान किया जा रहा है।

यात्रा को लेकर पिछले लगभग एक माह से तैयारी की जा रही थी। यात्रा का शुभारम्भ रविवार को सुबह आठ बजे कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से किया गया। यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। साथ ही सभी 25 मंडल और 110 वार्ड से कार्यकर्ता, युवा और आम लोग भी शामिल हुए। अनुमान के मुताबिक लगभग 30 हजार लोग यात्रा में शामिल रहे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का मंचन भी बनाया गया।

लेखक के बारे में

Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें