सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात - cm yogis 3day gorakhpur visit leads tiranga yatra projects
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वे रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा क…

सौजन्य से:- Jagran
सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वे रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इस द ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम योगी का गोरखपुर में तीन दिवसीय दौरा।
- रानी लक्ष्मीबाई पार्क से तिरंगा यात्रा का नेतृत्व।
- 69.58 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन और फिर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू होने वाली करीब दो किमी लंबी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां मौजूद जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद यात्रा टाउनहाल, गोलघर, गणेश चौराहा, काली मंदिर, यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास जाकर संपन्न होगी, जहां मुख्यमंत्री प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर बाद शाम चार बजे मुख्यमंत्री 69.58 करोड़ लागत की सोनौली रोड से ग्रीन सिटी होते हुए माधवपुर बांध तक मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण करेंगे।
अगले दिन मंगलवार की दोपहर में मुख्यमंत्री संत कबीर नगर प्रस्थान करेंगे, जहां वह लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात और पुलिस सहित कई विभागों के अधिकारी शनिवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे।
डीएम दीपक मीणा ने नगर आयुक्त अजय जैन, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एसपी सिटी निमिष पाटिल, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ सुबह नगर निगम से तिरंगा यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे रूट की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, विद्युत तारों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अजब सड़क की गजब कहानी! 27 करोड़ से बना दी ऐसी सड़क, जिसकी नहीं है कोई मंजिल
उन्होंने निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। वर्षा के लिए भी पहले से तैयारी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि कहीं पर जलभराव की स्थिति न बने। उन्होंने नगर निगम और पुलिस को पूरे मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां रविवार की शाम तक पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था ऐसी रखी जाए कि अमजन को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


