होमक्राइमलखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिलता था आराम - lucknow youth dies by suicide after long illness battle
क्राइम

लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिलता था आराम - lucknow youth dies by suicide after long illness battle

लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिलता था आराम निगोहां के शेरपुर लवल गांव में बीमारी से परेशान 22 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इलाज के बाद भी आर…

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 12:55 am बजे
लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिलता था आराम
 - lucknow youth dies by suicide after long illness battle

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ में बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिलता था आराम

निगोहां के शेरपुर लवल गांव में बीमारी से परेशान 22 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इलाज के बाद भी आराम न मिलने से मानसिक रूप से परेशान युवक ने यह कदम उठाया।

HighLights

- निगोहां में 22 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी।

- युवक लंबे समय से बीमारी से पीड़ित था, इलाज से राहत नहीं मिली।

- जीआरपी और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, निगोहा। निगोहां के शेरपुर लवल गांव में बीमारी से परेशान 22 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शेरपुर लवल निवासी राजगीर मिस्त्री राममिलन का बड़ा बेटा शिवम (22) पिछले काफी समय से किसी बीमारी से पीड़ित था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के बावजूद आराम नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

शनिवार सुबह वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर उसके ट्रेन की चपेट में आने की सूचना परिजनों को दी।

बताया गया कि शिवम अचानक ट्रेन के सामने कूद गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी और निगोहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें