पैसों का भौकाल: लखनऊ का नवाबी रुतबा या कनपुरिया रंगबाजी, जानिए अमीरी में कौन है असली 'बॉस'? - lucknow vs kanpur who is richer per capita income revealed
पैसों का भौकाल: लखनऊ का नवाबी रुतबा या कनपुरिया रंगबाजी, जानिए अमीरी में कौन है असली 'बॉस'? Lucknow Vs Kanpur: उत्तर प्रदेश में लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है, जिससे यह राज्य का दूसरा सबसे अमीर जिला बन गय…

सौजन्य से:- Jagran
पैसों का भौकाल: लखनऊ का नवाबी रुतबा या कनपुरिया रंगबाजी, जानिए अमीरी में कौन है असली 'बॉस'?
Lucknow Vs Kanpur: उत्तर प्रदेश में लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है, जिससे यह राज्य का दूसरा सबसे अमीर जिला बन गया है। गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) प्रति व्यक्ति आय के मामले में राज्य में शीर्ष पर है।
HighLights
- गौतमबुद्ध नगर यूपी का सबसे अमीर जिला है।
- लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर नगर से अधिक है।
- कानपुर नगर आठवें, कानपुर देहात अठारहवें स्थान पर है।
नई दिल्ली। Lucknow Vs Kanpur: उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं। सबसे अमीर जिला गौतमबुद्ध नगर है, जिसे अधिकतर लोग नोएडा के नाम से भी जानते हैं। लेकिन आज हम दो ऐसे जिलों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना कर रहे हैं जिनकी चर्चा यूपी में सबसे ज्यादा होती है। एक है राज्य की राजधानी और दूसरी है कारोबारी शहर। यानी लखनऊ और कानपुर।
लखनऊ को अक्सर नवाबों का शहर कहा जाता है, तो कानपुर को कारोबारियों का शहर। दोनों शहर एक दूसरे को आर्थिक मोर्चे पर टक्कर देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर प्रति व्यक्ति आय के मामले में नवाबों या फिर कारोबारियों का शहर हावी है।
Lucknow Vs Kanpur: कौन किस पर है भारी
प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला गौतमबुद्ध नगर है। इस जिले की प्रति व्यक्ति आय 1017758 रुपये है। यानी इस जिले के निवासियों की औसत आय सालाना 1017758 रुपये (UP Richest District) है।
वहीं, अगर बात करें लखनऊ और कानपुर की तो कानपुर में दो जिले हैं। एक नाम कानपुर नगर और दूसरे का नाम कानपुर देहात है। कारोबारियों का तबका कानपुर नगर में रहता है। ऐसे में हम यहां कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय की तुलना लखनऊ से करेंगे।
यह भी पढ़ें- FASTag यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा! 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन लोकल पास की शुरुआत; ऐसे करें आवेदन
लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 216734 रुपये (Lucknow Per Capita Income) है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है। प्रति व्यक्ति उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे अमीर जिला नवाबों का शहर है। यानी यहां के लोग पर कैपिटा इनकम के मामले में कानपुर नगर से आगे हैं।
अगर कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो इस जिले की प्रति व्यक्ति आय 131956 रुपये (Kanpur Per Capita Income) है। कानपुर नगर प्रति व्यक्ति आय के मामले में 8वें नंबर पर है। वहीं, कानपुर देहात की प्रति व्यक्ति आय 102675 रुपये है। कानपुर देहात 18वें नंबर पर है।
नोट- इस खबर में प्रति व्यक्ति आय के दिए गए आंकड़े वित्त वर्ष 2023-24 के हैं। इसे उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं संख्या विभाग ने जागरण के साथ जुलाई 2025 में साझा किया था। वर्तमान आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के घटिया निर्माण की जांच रिपोर्ट पर हो रहा मंथन, लैब में अभी चल रही जांच - deliberations are underway regarding the investigation report on the substandard construction of the lucknowkanpur expressway laboratory testing is still in progress

UP: सीएम योगी बोले- जापान के साथ साझेदारी यूपी को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में अहम

यूपी में बिल्डर्स की मनमानी पर लगाम, RERA ने जारी किए नए नियम, खरीदारों को राहत


