होमशिक्षा-करियरलखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिलेगी नई रफ्तार, छह अगस्त से लगाया जाएगा एलएचबी कोच - lucknow varanasi superfast express will be operated with lhb coach
शिक्षा-करियर

लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिलेगी नई रफ्तार, छह अगस्त से लगाया जाएगा एलएचबी कोच - lucknow varanasi superfast express will be operated with lhb coach

लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिलेगी नई रफ्तार, छह अगस्त से लगाया जाएगा एलएचबी कोच Indian Railways: एलएचबी कोच अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जिनमें सफर के दौरान झटके और कंपन बेहद कम महसूस होते हैं। इन कोचों में…

Jagran के अनुसार30 जुलाई 2026 को 03:27 pm बजे
लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिलेगी नई रफ्तार, छह अगस्त से लगाया जाएगा एलएचबी कोच - lucknow varanasi superfast express will be operated with lhb coach

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मिलेगी नई रफ्तार, छह अगस्त से लगाया जाएगा एलएचबी कोच

Indian Railways: एलएचबी कोच अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जिनमें सफर के दौरान झटके और कंपन बेहद कम महसूस होते हैं। इन कोचों में शोर भी कम होता है, ...और पढ़ें

HighLights

- लखनऊ व वाराणसी के यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित और आरामदायक सफर

- इन कोचों में सफर के दौरान बेहद कम महसूस होते हैं झटके और कंपन

- सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का अब पुराने ICF रेक की जगह नए LHB रेक से संचालन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। वाराणसी और लखनऊ के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले रेल यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक के लिए राहत भरी खबर है। अब इस ट्रेन में अत्याधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे ने वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20401/20402) में पुराने आईसीएफ (ICF) कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी (LHB) रैक लगाने का फैसला किया है। इससे ट्रेन की यात्रा पहले से अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक हो जाएगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 20402 (लखनऊ–वाराणसी) का छह अगस्त से और ट्रेन संख्या 20401 (वाराणसी–लखनऊ) का सात अगस्त से एलएचबी कोचों के साथ संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस बदलाव के बाद यात्रियों को विश्वस्तरीय कोचों में यात्रा करने का अवसर मिलेगा।

एलएचबी कोच अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित हैं, जिनमें सफर के दौरान झटके और कंपन बेहद कम महसूस होते हैं। इन कोचों में शोर भी कम होता है, जिससे लंबी यात्रा अधिक शांत और आरामदायक बनती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें एंटी-क्लाइम्बिंग तकनीक लगी होती है, जो दुर्घटना की स्थिति में डिब्बों को एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

रेलवे के इस फैसले से पूर्वांचल और अवध के बीच यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। आधुनिक एलएचबी रैक के साथ वाराणसी-लखनऊ शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब सुरक्षा, सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव के नए मानक स्थापित करेगी। गाड़ी संख्या 20401/20402 लखनऊ से सुलतानपुर, निहालगढ़ और जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाती है और फिर वापसी होती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें