लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा? Lucknow News In Hindi: लखनऊ के मोहनलालगंज में चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया. पुलिस ने कहा कि मामले में कोई तहर…

सौजन्य से:- ABP News
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
Lucknow News In Hindi: लखनऊ के मोहनलालगंज में चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया. पुलिस ने कहा कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है.
लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रविवार (9 अगस्त) दोपहर धर्मांतरण के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ. सिसेंडी के रायपुर भदेशवा गांव में एक मकान के अंदर चर्च संचालित होने की सूचना मिलने पर बजरंग दल और श्रीराम सनातन सेवा समिति के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि यहां हिंदू लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
मौके पर कुछ लोगों के साथ एक पादरी भी मौजूद मिला. उसकी पहचान दौधन खेड़ा, बरौली खलीलाबाद निवासी चंद्रिका प्रसाद के रूप में हुई. संगठन के लोगों ने पादरी के नाम को लेकर भी सवाल उठाए. इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा. बताया गया कि हंगामे के बीच कई लोग वहां से भाग गए.
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
धार्मिक पुस्तक और डायरी मिलने का दावा
बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा ने दावा किया कि मौके से कई धार्मिक पुस्तकें और एक डायरी मिली है. डायरी में कुछ लोगों को बकरी, पानी की टंकी और अन्य सामान देने से जुड़ी बातें लिखी हैं.
संगठन का आरोप है कि इन चीजों का इस्तेमाल लोगों को प्रलोभन देने के लिए किया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और सभी को थाने ले जाकर जानकारी जुटाई.
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
पुलिस बोली- कोई पीड़ित सामने नहीं आया
मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि 2010 से बिल्डिंग में चर्च का संचालन किया जा रहा है. पूछताछ में मौजूद लोगों ने बताया कि वे अपनी इच्छा से वहां आए थे. धर्मांतरण को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है. आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: थाने की बैरक में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव

'सपा कांवड़ यात्रा रोकती थी हम शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसा रहे', सिद्धार्थनगर में गरजे सीएम योगी - cm yogi up youth are job creators not seekers siddharthnagar

लखनऊ में पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी को मारी टक्कर, घिरता देख सफारी कार छोड़कर जंगल में भागे बदमाश


