प्रयागराज में 'हर घर तिरंगा' का आगाज, धूमधाम से निकली रैली, 17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का तराना
प्रयागराज में 'हर घर तिरंगा' का आगाज, धूमधाम से निकली रैली, 17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का तराना अभियान के जरिए देशभर में लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. By ETV Bharat Uttar Prade…

सौजन्य से:- etvbharat.com
प्रयागराज में 'हर घर तिरंगा' का आगाज, धूमधाम से निकली रैली, 17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का तराना
अभियान के जरिए देशभर में लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 10:59 PM IST
प्रयागराज : देश की आजादी के जश्न और अमर शहीदों को नमन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' का रविवार को प्रयागराज में भव्य आगाज हुआ. अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की ऐतिहासिक भूमि से निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया. 9 अगस्त से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 17 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा. देशभर में लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
कार्यक्रम की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर-1 से एक विशाल तिरंगा रैली के साथ हुई. मुख्य विकास अधिकारी (CDO) हर्षिका सिंह ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली जब पार्क स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, तो वहां मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
संस्कृति विभाग की कलाकार सुजाता केसरी एंड कंपनी के लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. हमा देशवा सोनवा के चिरैया और राम आएंगे जैसे भजनों और गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए. वहीं देशभक्ति की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में मैरी वानामेकर, जीजीआईसी कटरा और बेसिक विद्यालय चौक की छात्राओं ने हिस्सा लिया और बेहद खूबसूरत रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा 'काकोरी ट्रेन एक्शन' और स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक दस्तावेजों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई. समारोह के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन अनगिनत क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराया.
केंद्र सरकार का 'हर घर तिरंगा' अभियान उन्हीं वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक राष्ट्रीय प्रयास है. सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि वे 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनें.
यह भी पढ़ें : माफिया अतीक के बेटे उमर के समर्थकों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर, कर्मियों को कुचलने की कोशिश की, 28 के खिलाफ FIR
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


