लखनऊ में पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी को मारी टक्कर, घिरता देख सफारी कार छोड़कर जंगल में भागे बदमाश
लखनऊ में पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी को मारी टक्कर, घिरता देख सफारी कार छोड़कर जंगल में भागे बदमाश पुलिस की घेराबंदी से घबराए आरोपी नारायणपुर गांव के पास जंगल में भाग गए. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. By ETV Bh…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी को मारी टक्कर, घिरता देख सफारी कार छोड़कर जंगल में भागे बदमाश
पुलिस की घेराबंदी से घबराए आरोपी नारायणपुर गांव के पास जंगल में भाग गए. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 9, 2026 at 11:29 PM IST
लखनऊ : थाना काकोरी क्षेत्र में मोहान रोड पर रविवार को मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को घेरने पहुंची काकोरी पुलिस की टीम पर बेखौफ बदमाशों ने अपनी तेज रफ्तार टाटा सफारी से पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से तेजी से वाहन भगा ले गए. पुलिस की घेराबंदी से घबराए आरोपी आगे जाकर नारायणपुर गांव के पास सफारी गाड़ी लावारिस छोड़कर घने जंगलों में पैदल ही भाग निकले. पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान के दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया, काफी समय से वांछित चल रहे आरोपी अभिषेक राजपूत निवासी ग्राम नवीनगर, थाना मलिहाबाद के मोहान रोड स्थित हरदोईया लाल नगर के पास सफारी गाड़ी में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना पर बिना समय गंवाए काकोरी थाने से पुलिस की दो अलग-अलग टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं.
हरदोईया लाल नगर से आगे सड़क पर पुलिस टीम को संदिग्ध सफारी गाड़ी दिखाई दी. सतर्कता बरतते हुए पुलिस टीम ने अपनी गाड़ियों से सफारी को आगे और पीछे दोनों तरफ से ब्लॉक कर घेरने का प्रयास किया. अभियुक्त अभिषेक राजपूत और उसके साथी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस वाहन पर ही गाड़ी चढ़ा दी और जोरदार टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी को नारायणपुर की ओर भगा ले गए.
पुलिस टीम ने तुरंत अपनी गाड़ियों से सफारी का पीछा किया. कुछ दूरी पर जाकर पुलिस की लगातार घेराबंदी से घबराए आरोपी अपनी सफारी गाड़ी को सड़क किनारे ही छोड़कर नारायणपुर गांव के घने जंगलों की ओर भाग निकले. काकोरी पुलिस की सघन कॉम्बिंग और जंगल की घेराबंदी के दौरान दीपक नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस हिरासत में लिए गए दीपक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जबकि मुख्य वांछित अभियुक्त अभिषेक राजपूत की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
यह भी पढ़ें : माफिया अतीक के बेटे उमर के समर्थकों ने तोड़ा टोल प्लाजा का बैरियर, कर्मियों को कुचलने की कोशिश की, 28 के खिलाफ FIR
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ: थाने की बैरक में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव

'सपा कांवड़ यात्रा रोकती थी हम शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसा रहे', सिद्धार्थनगर में गरजे सीएम योगी - cm yogi up youth are job creators not seekers siddharthnagar

लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?


