लखनऊ में विधानसभा सत्र के चलते ट्रैफिक डायवर्जन: हजरतगंज-विधानसभा समेत कई रास्तों पर रहेगा बदलाव, सत्र खत्म होने तक लागू रहेगी व्यवस्था - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Monsoon Session Traffic Diversion | Hazratganj Route Updates लखनऊ में विधानसभा सत्र के चलते ट्रैफिक डायवर्जन:हजरतगंज-विधानसभा समेत कई रास्तों पर रहेगा बदलाव, सत्र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Monsoon Session Traffic Diversion | Hazratganj Route Updates
लखनऊ में विधानसभा सत्र के चलते ट्रैफिक डायवर्जन:हजरतगंज-विधानसभा समेत कई रास्तों पर रहेगा बदलाव, सत्र खत्म होने तक लागू रहेगी व्यवस्था
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए राजधानी में हजरतगंज, विधानसभा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था मानसून सत्र समाप्त
इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहन, जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूली वाहन जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से गुजर सकेंगे। इसके लिए वाहन चालकों को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क करना होगा।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
- बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ और विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट/गोल्फ क्लब चौराहा और 1090 चौराहा होकर जाएंगे।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क और विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन पार्क रोड और मेफेयर तिराहा होकर गुजरेंगे।
- रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा और हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहनों को कैसरबाग, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज और कैंट होकर जाना होगा।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से रोडवेज और सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा की बजाय बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा और कैंट होकर संचालित होंगी।
- केकेसी तिराहा और चारबाग से रोडवेज व सिटी बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल और विधानसभा की बजाय लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए कैसरबाग जाएंगी।
- गोमतीनगर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा के बजाय बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील, कैसरबाग या 1090 चौराहा, बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा और कैंट होकर गुजरेंगी।
- सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज जाने वाले वाहन यूपीटेक चौराहा, बालू अड्डा, 1090 चौराहा या चिरैयाझील होकर जाएंगे।
- परिवर्तन चौक और हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज और विधानसभा की ओर जाने वाले वाहन कैसरबाग, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, यूपीटेक चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती चौराहा और कैंट होकर गुजरेंगे।
- डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा और रॉयल होटल की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज, मेफेयर तिराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए कैंट होकर जाएंगे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मानसून सत्र के दौरान घर से निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों का चयन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


