होमक्राइमलखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत: भाई बोला- शराब पीकर पीटता था, जहर देकर मार डाला - Lucknow News
क्राइम

लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत: भाई बोला- शराब पीकर पीटता था, जहर देकर मार डाला - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Sub Inspector Wife Death | Family Alleges Murder & Harassment लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत:भाई बोला- शराब पीकर पीटता था, जहर देकर मार डाला - कॉप…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 जुलाई 2026 को 06:18 pm बजे
लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत:  भाई बोला- शराब पीकर पीटता था, जहर देकर मार डाला - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Sub Inspector Wife Death | Family Alleges Murder & Harassment

लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत:भाई बोला- शराब पीकर पीटता था, जहर देकर मार डाला

- कॉपी लिंक

लखनऊ के पारा इलाके में एक दरोगा की पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके भाई ने पति, सास, देवर और देवरानी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी पुलिस से शिकायत की है। घटना भक्तामऊ, बुद्धेश्वर चौराहा की है। मृतका विनीता (35) यहां पति अवनीश कुमार और बेटे कार्तिक के साथ किराए पर रहती थी। अवनीश कुमार कैंट थाने में दरोगा है।

पुलिस को मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई की सुबह 10 बजे इरा मेडिकल कॉलेज के गार्ड लवकुश यादव ने ठाकुरगंज थाने में विनीता की मौत की सूचना दी। उसने बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 7:50 बजे विनीता जहर खाकर अस्पताल पहुंची थी। परिजनों ने पूछताछ में बताया था कि विनीता बेहोशी की हालत में घर में मिली थी। विनीता को भर्ती करके उपचार शुरू किया गया। रात करीब 8:32 बजे विनीता की मौत हो गई।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिलने के बाद विनीता के परिजनों से संपर्क किया गया। पता चला कि विनीता का पति अवनीश कुमार से शराब पीने को लेकर वाद विवाद हुआ था। इसके बाद विनीता ने बाथरूम में जाकर जहर खा लिया। बेहोशी की अवस्था में उसे एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

2008 में हुई थी शादी, शराब के नशे में पीटने का आरोप

विनीता का मायका गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित शाकुरपुर में है। उसके भाई विनय ने बताया कि दरोगा अवनीश कुमार मूल रूप से मेरठ के टीमकिया गांव का रहने वाला है। विनीता की शादी 2008 में अवनीश से हुई थी। शुरू से ही ससुराल में उसे ताने और मारपीट का सामना करना पड़ता था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। विनय ने बताया कि विनीता कई बार घर आकर भी अपनी परेशानी बताती थी।

मृतका के भाई विनय ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अवनीश शराब के नशे में अक्सर विनीता के साथ मारपीट करता था, जिसकी शिकायत विनीता ने कई बार अपने मायके वालों से की थी। परिवार ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

गुरुवार शाम मां को फोन किया था

भाई विनय के अनुसार, गुरुवार शाम करीब सात बजे विनीता ने अपनी मां को फोन कर प्रताड़ना के बारे में बताया था। बातचीत के दौरान ही फोन कट गया। लगभग एक घंटे बाद, ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार ने फोन कर विनीता की गंभीर हालत की सूचना दी और बताया कि उसे ठाकुरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जब मायके वाले गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित शाकुरपुर से लखनऊ पहुंचे, तब तक विनीता की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि उस समय अस्पताल में ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

'शराब के नशे में घर पहुंचा था दरोगा'

विनय के अनुसार, मृतका के बेटे कार्तिक (13) ने बताया कि गुरुवार शाम को पापा शराब के नशे में घर आए थे। इसके बाद मम्मी-पापा के बीच विवाद और मारपीट हुई। वह डरकर ऊपर के कमरे में चला गया और उसके बाद क्या हुआ, इसकी उसे जानकारी नहीं है

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने और तहरीर में लगाए गए आरोपों के साक्ष्य मिलने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने परिवार और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए हैं। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

---------------------

यह खबर भी पढ़िए….

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब पेपरलेस वर्किंग:यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 44 देशों के युवा, राज्यपाल ने सवा लाख स्टूडेंट्स को दी डिग्री

लखनऊ विश्वविद्यालय में आज 31 जुलाई से पेपरलेस वर्किंग शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने ई-ऑफिस का उद्घाटन किया। दीक्षांत समारोह KGMU के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में मनाया गया। कुलाधिपति ने कुल 1 लाख 25 हजार 239 स्टूडेंट्स को डिजिटल डिग्री प्रदान की। पूरी खबर पढ़ें

- हुक्का और ई-सिगरेट से बढ़ रहा लंग कैंसर: KGMU विशेषज्ञों ने युवाओं को किया आगाह, एक्सपर्ट्स बोले- एक हुक्के में 20-25 सिगरेट जितना धुआं

- मायावती बोलीं- बसपा के टिकट मैं ही दूंगी: आकाश आनंद केवल घोषणा करेंगे; यूपी की 24 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय

- मंत्री राजभर ने दिल्ली में पीले गमछे का दम दिखाया: बोले- सबको पता है कौन ताकतवर; यह भाजपा पर सीटें बढ़ाने का दबाव या सपा की काट

- काकोरी में 2 बाइकों की भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत: 3 युवक गंभीर रूप से घायल, तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें