UP Weather Update: जाते-जाते जमकर भिगोएगा मानसून, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी यूपी में अलर्ट - gorakhpur monsoon heavy rain expected before withdrawal
UP Weather Update: जाते-जाते जमकर भिगोएगा मानसून, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी यूपी में अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 24 सितंबर से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज ...और पढ़ें HighLights - ब…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather Update: जाते-जाते जमकर भिगोएगा मानसून, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वी यूपी में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 24 सितंबर से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज ...और पढ़ें
HighLights
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हुआ।
- 24 सितंबर से पूर्वी यूपी में तेज वर्षा की संभावना।
- गोरखपुर में 439.5 मिमी वर्षा की कमी दर्ज।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन जाते-जाते बादल जमकर भिगो सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र ओडिशा और बिहार होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके प्रभाव के कारण 24 सितंबर से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज वर्षा होने की संभावना बढ़ी है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का प्रभाव नजर आएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई की तिथि छह अक्टूबर निर्धारित है, जबकि देश में 15 अक्टूबर है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब तक मानसून जिले में मेहरबान नहीं रहा है। जून से 22 सितंबर तक गोरखपुर में 704.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में औसत वर्षा 1144 मिलीमीटर है। अभी तक सामान्य से 439.5 मिलीमीटर कम पानी बरसा है। आंकड़ों अनुसार जून में 126.9 मिलीमीटर, जुलाई में 355.7 मिलीमीटर, अगस्त में 108.2 मिलीमीटर और सितंबर में 22 तारीख तक 114.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जुलाई सबसे अधिक वर्षा और अगस्त में बादलों की सक्रियता सबसे कमजोर रही है।
अगस्त में औसत 319.5 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 108.2 मिलीमीटर पानी बरसा। सितंबर में भी अब तक 114.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इस महीने की औसत वर्षा 253.4 मिलीमीटर है।
मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि मानसून की वापसी का दौर शुरू हो चुका है। राजस्थान से मानसून लौटने लगा है, जिससे वर्षा की गतिविधियां सीमित हो रही हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून विदाई से पहले कुछ वर्षा करा सकता है।
यह भी पढ़ें- चाय की केतली में उबल रहा IAS बनने का सपना, टी-स्टॉल चलाकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही तीन बहनें
उन्होंने बताया कि यह मौसम प्रणाली आगे बढ़ते हुए लखनऊ और कानपुर तक प्रभाव डाल सकती है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पानी बरसने की संभावना बनी हुई है। विदाई के पहले मानसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Prayagraj Weather : विदाई से पहले प्रयागराज, प्रतापगढ़ में बादलों ने डाला डेरा, अगले तीन-चार दिन और होगी बारिश - prayagraj weather returning monsoon rain before departure relief from heat

Weather Today: लखनऊ-प्रयागराज समेत 40 जिलों में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी - up weather heavy rain strong winds in lucknow 40 districts

लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात - Lucknow News


