लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं, गर्मी भी नहीं पड़ेगी: सुबह से चल रही तेज सतही हवा, अगस्त के पहले सप्ताह में तेजी पकड़ेगा मानसून - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Forecast लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं, गर्मी भी नहीं पड़ेगी:सुबह से चल रही तेज सतही हवा, अगस्त के पहले सप्ताह में तेजी पक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Deficit & Forecast
लखनऊ में बारिश की संभावना नहीं, गर्मी भी नहीं पड़ेगी:सुबह से चल रही तेज सतही हवा, अगस्त के पहले सप्ताह में तेजी पकड़ेगा मानसून
- कॉपी लिंक
लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। सतही हवा 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, दिन में गर्मी भी नहीं पड़ेगी। इस साल अभी तक मानसून में कुल बरसात 176.4 मिलीमीटर हुई है, लेकिन सामान्य बारिश का औसत 307.4 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 43 फीसदी कम है।
अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी रही।
अगले सप्ताह शुरू होगा बारिश का दौर
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब मानसून की सक्रियता थम गई है। अगस्त की शुरुआत से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा और तेज बारिश का दौर शुरू होगा।बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव वाला क्षेत्र (डिप्रेशन) अब मध्य भारत (छत्तीसगढ़ और ओडिशा) की तरफ बढ़ गया है।
इसके कारण मानसून का मुख्य असर मध्य भारत की ओर शिफ्ट हो गया है। इस बीच तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे भले ही बारिश कम हो, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी और उमस से राहत बनी रहेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य भारत में बना यह सिस्टम जल्द ही कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद मानसून की ट्रफ लाइन तेजी से उत्तर भारत यानी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसकेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से मजबूत होंगी। इसके असर से अगस्त के पहले हफ्ते से ही लखनऊ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवरियों के दो समूहों के बीच झड़प में कांस्टेबल घायल हो गया

UP Weather: लखनऊ सहित 50 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट, कई शहरों में गिर सकती है बिजली - up weather forecast imd alert lighting and heavyrain fall till 7 august lucknow agra meerut moradabad bareilly aaj ka mausam

उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट को अंतिम रूप दिया गया, आज पेश किया जाएगा


