Lucknow News: युवती का याैन शोषण दरोगा पर एफआईआर
{"_id":"6a6e60c1030f6d11370ec140","slug":"fir-against-sub-inspector-for-sexual-exploitation-of-a-young-woman-lucknow-news-c-13-lko1070-1855248-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a6e60c1030f6d11370ec140","slug":"fir-against-sub-inspector-for-sexual-exploitation-of-a-young-woman-lucknow-news-c-13-lko1070-1855248-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती का याैन शोषण दरोगा पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती का याैन शोषण दरोगा पर एफआईआर
Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आशियाना थाने के एसएसआई धर्मवीर शाही पर युवती ने केस की विवेचना के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। शादी की बात करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। 30 जुलाई को दरोगा और उसके दो साथियों पर गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने का भी आरोप है। डीसीपी मध्य से शिकायत के बाद आशियाना थाने में दरोगा और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दरोगा को निलंबित कर हिरासत में लिया गया है।
मानकनगर निवासी युवती ने कुछ समय पहले बस्ती के छावनी थाने में बैतेपुर शंखपुर निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी। घटनास्थल आशियाना होने के कारण विवेचना यहां ट्रांसफर हुई थी। इसकी जांच एसएसआई धर्मवीर शाही कर रहे थे।
युवती के अनुसार, 21 फरवरी को दरोगा ने उसे थाने बुलाया और मदद का भरोसा दिया। मार्च में उसे किला चौराहे के पास किराये के कमरे पर बुलाया। वहां दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा किया। झांसे में लेकर दरोगा उसका यौन शोषण करने लगा। युवती का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व बनारस जाने पर उसे दरोगा के शादीशुदा होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने दूरी बनाई तो दरोगा उसे भावनात्मक रूप से परेशान करने लगा। 30 जुलाई को मां की दवा लेकर लौटते समय उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि डीसीपी से शिकायत की जानकारी मिलने पर दरोगा उसके घर पहुंचा और पिटाई कर मोबाइल से वीडियो, तस्वीरें व चैट डिलीट कर दीं। मूलरूप से गोरखपुर निवासी धर्मवीर शाही की भर्ती 1997 में बतौर सिपाही हुई थी। परीक्षा पास कर वह दरोगा बना। करीब दो वर्ष से वह आशियाना थाने में तैनात था।
चल रही थी मामले की जांच
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा धर्मवीर शाही के खिलाफ यौन शोषण, उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और हिरासत में लेकर पूछताछ की जा जा रही है। एसीपी कैंट सुजीत दुबे इस मामले की जांच पहले से कर रहे थे।
पहले भी दागदार हो चुकी वर्दी
मई 2013 में गाजीपुर इलाके में इंस्पेक्टर संजय राय पर किशोर माज की हत्या का आरोप लगा था।
फरवरी 2017 में सआदतगंज में तेल कारोबारी श्रवण साहू की हत्या में कई पुलिस वालों पर साजिश का आरोप था।
सितंबर 2018 में गोमतीनगर विस्तार में सिपाही प्रशांत चौधरी व संदीप ने एप्पल कंपनी के सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या की थी।
मार्च 2019 में सुशांत गोल्फ सिटी में दरोगा आशीष तिवारी, पवन मिश्र, सिपाही प्रदीप चालक आनंद यादव व एक अधिवक्ता पर कोयला कारोबारी के घर डकैती डाली थी।
नवंबर 2023 में बिजनौर के कारोबारी को गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर 20 हजार रुपये लूटने के मामले में दरोगा अनुराग द्विवेदी, हेड कांस्टेबल यूसुफ हुसैन, बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव, साथी दिनेश, नसीम और शेखर का नाम आया था।
जून 2026 में चिनहट में कमता चौकी इंचार्ज मोहित, सिपाही पूरन सिंह, सीआरपीएफ के दरोगा जयप्रकाश व अन्य ने वृंदावन कॉलोनी निवासी दिवाकर सिंह और उनके साथी अनूप शुक्ला से पांच लाख रुपये लूटे थे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20