लखनऊ नगर निगम: एक महीने की खींचतान के बाद भाजपा का उपनेता तय, चार अन्य पदों पर भी मनोनयन हुआ
{"_id":"6a6c1fbb6cf514e2610a442d","slug":"lucknow-municipal-corporation-bjp-s-deputy-leader-finalized-after-a-month-of-wrangling-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ नगर निगम: एक महीने की खींचता…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a6c1fbb6cf514e2610a442d","slug":"lucknow-municipal-corporation-bjp-s-deputy-leader-finalized-after-a-month-of-wrangling-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ नगर निगम: एक महीने की खींचतान के बाद भाजपा का उपनेता तय, चार अन्य पदों पर भी मनोनयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ नगर निगम: एक महीने की खींचतान के बाद भाजपा का उपनेता तय, चार अन्य पदों पर भी मनोनयन हुआ
Fri, 31 Jul 2026 09:38 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:38 AM IST
सार
लखनऊ नगर निगम में भाजपा के उपनेता के चयन के बाद यह चर्चा भी हो रही है कि इस बार संगठन महापौर पर भारी पड़ गया। इससे पहले कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव में संगठन के बजाय महापौर की ही चली थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महीने से चल रही खींचतान के बाद महानगर भाजपा अध्यक्ष की ओर से बृहस्पतिवार रात नगर निगम में पार्षद दल उपनेता सहित पांच पदों के लिए मनोनयन कर दिया गया। महापौर के विरोधी माने जाने वाले देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा को उपनेता बनाया गया है। इनके अलावा अन्य चार पदों पर संगठन ने जिन्हें मनोनीत किया है, वे भी महापौर के विरोधियों में ही गिने जाते हैं।
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मनोनयन को लेकर 23 जुलाई को बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, लखनऊ महानगर प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति से निर्णय लिया गया। मनोनयन की सूचना महापौर सुषमा खर्कवाल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आकाश आनंद तैयार करेंगे सोशल मीडिया टीम संग चुनाव प्रचार की रणनीति, बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धर्मांतरण: चर्च को बताते थे मंदिर, ऊं श्रीयीशुख्रीष्टाय नमः का कराते थे जाप, 28 साल से सक्रिय था गिरोह
मनोनयन के बाद यह चर्चा भी हो रही है कि इस बार संगठन महापौर पर भारी पड़ गया। इससे पहले कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव और कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव में संगठन के बजाय महापौर की ही चली थी। महापौर सौरभ सिंह मोनू को उपनेता बनाना चाहती थीं।
सूची जारी होने के बाद महापौर ने कहा कि यह संगठन का निर्णय है। जातीय समीकरण देखकर नाम तय किए होंगे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को महानगर अध्यक्ष रक्षामंत्री से मिलने दिल्ली गए थे। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सूची जारी की गई है।
किसे, कौन सी मिली जिम्मेदारी
- पार्षद दल उपनेता - देव शर्मा मिश्रा 'मुन्ना'
- मुख्य सचेतक - मुकेश सिंह मोंटी
- सचेतक - अमित चौधरी
- कोषाध्यक्ष - केएन सिंह
- सह कोषाध्यक्ष - कौमुदी त्रिपाठी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


