'सपा का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ', विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी का तंज - cm yogi slams sp over up assembly monsoon session conduct
'सपा का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ', विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी का तंज सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के आचरण को सदन की मर्यादा के खिलाफ, अलोकतांत्रिक और शर्मनाक बताया। ...और पढ़ें समय कम है? जानिए मुख्य…

सौजन्य से:- Jagran
'सपा का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ', विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर सीएम योगी का तंज
सीएम योगी ने विधानसभा में सपा के आचरण को सदन की मर्यादा के खिलाफ, अलोकतांत्रिक और शर्मनाक बताया। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मंगलवार को मानसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा।
कार्यवाही स्थगित होने के बाद सीएम योगी ने संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का आचरण सदन की मर्यादा के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सपा और विपक्ष का आचरण आज पूरे प्रदेश ने विधानसभा में देखा है। ये आचरण ना केवल सदन की अवमानना है, बल्कि अलोकतांत्रिक और शर्मनाक भी है।''
कहा, ''सदन नियमों और परंपराओं से चलता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन के नियम 59 के तहत ये पहले से ही तय है कि जो मुद्दा किसी न्यायाधिकरण या आयोग के पास लंबित हो, उस मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती। विशेष परिस्थितियों में अगर अध्यक्ष ये समझते हैं कि चर्चा के कारण जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आता है तो वे अनुमति दे सकते है...।''
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सपा और विपक्ष का आचरण आज पूरे प्रदेश ने विधानसभा में देखा है। ये आचरण ना केवल सदन की अवमानना है बल्कि अलोकतांत्रिक और शर्मनाक भी है। सदन नियमों और परंपराओं से चलता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन के… pic.twitter.com/2izMMRGmUS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
''अयोध्या राम मंदिर से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है। उस पूरे प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए भी इन्होंने ना केवल सदन की अवमानना की है, सदन का अपमान किया है साथ ही कोर्ट में लंबित प्रक्रिया को भी अपमानित करने का शर्मनाक प्रयास किया गया।"
यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट की मीटिंग आज, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण को मिल सकती है मंजूरी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


