गोमती नगर और लखनऊ जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों का औचक निरीक्षण, टेक्टाइल फ्लोरिंग का काम जल्द पूरा करने का आदेश
गोमती नगर और लखनऊ जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों का औचक निरीक्षण, टेक्टाइल फ्लोरिंग का काम जल्द पूरा करने का आदेश पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर और उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ के प्रमुख स्टेशन…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गोमती नगर और लखनऊ जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों का औचक निरीक्षण, टेक्टाइल फ्लोरिंग का काम जल्द पूरा करने का आदेश
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर और उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ के प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण किया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 24, 2026 at 9:38 PM IST
लखनऊ: वर्ल्ड क्लास स्टेशनों में शुमार लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर जब यात्री पहुंचते हैं, तो इस स्टेशन को निहारते ही रह जाते हैं. ऐसा स्टेशन उन्होंने शायद पहले कभी देखा हो. रेलवे स्टेशन पर अगर ट्रेन नजर न आए, तो यह एहसास ही नहीं होता है कि यह रेलवे स्टेशन है या फिर कोई बेहतरीन कॉम्प्लेक्स.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का निर्माण हो रहा है, जिससे स्टेशनों की सूरत ही बदल रही है. सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह और मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया.
दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनेज के निर्देश: इसके साथ ही रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के मुख्य परियोजना प्रबंधक पावस यादव की उपस्थिति में गोमती नगर रेलवे स्टेशन के ले-आउट प्लान को देखा गया. उन्होंने सेकंड एंट्री फ्लाईओवर एरिया और एयर कॉनकोर्स के साथ फर्स्ट एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय, विशिष्ट कक्ष, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, प्लेटफार्म व साफ-सफाई व्यवस्था को परखा. महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोमती नगर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं से संबंधित उपयुक्त साइनेज विशेष तौर पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साइनेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने प्लेटफार्मों पर दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए लगाये जा रहे टेक्टाइल फ्लोरिंग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए.
आरएलडीए को रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश: कार्यदायी संस्था आरएलडीए के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गोमती नगर स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए. कार्य प्रगति की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए मण्डल प्रशासन के साथ नियमित समीक्षा बैठक सुनिश्चित की जाए. पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.
लखनऊ स्टेशन पर पार्किंग और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण: उधर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा कराने और वाहनों के अनावश्यक जमाव को रोकने के निर्देश आरपीएफ को दिए, जिससे यात्रियों और उनके परिजनों को स्टेशन परिसर में आवागमन में सुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे. उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.
यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश: सर्कुलेटिंग एरिया में जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए. यात्रियों से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. इस अवसर पर स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- आगरा में CA पर केस, एक लाख करोड़ का काला धन विदेश भेजा, आयकर विभाग ने पांच दिन तक की थी पड़ताल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी: लखनऊ को मिलने जा रहा है एक और बड़ा स्टेशन, कई रूट की गाड़ियों को यहां से चलाने की तैयारी; इन्हें होगा ला

कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर - kanpur gets 8151 cr for fourlane road widening

तेंदुए का नया ठिकाना प्रयागराज का गंगापार क्षेत्र बना, 3 के आने की पुष्टि; और कितने घूम रहे... पता नहीं - leopard sightings rise in prayagraj gangapar area peoples in penic


