होम›विकास›कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर  - kanpur gets 8151 cr for fourlane road widening
विकास

कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर  - kanpur gets 8151 cr for fourlane road widening

कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर कानपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को 81.51 करोड़ रुपये…

Jagran के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 10:04 pm बजे
कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर 
 - kanpur gets 8151 cr for fourlane road widening

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में नौ नंबर क्रॉसिंग से भौंती बाईपास तक बनेगा फोरलेन, सड़कों का भी होगा चौड़ीकरण; 81.51 करोड़ का बजट मंजूर

कानपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को 81.51 करोड़ रुपये की बड़ी ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में 81.51 करोड़ रुपये के सड़क प्रोजेक्ट स्वीकृत।

- नौ नंबर क्रॉसिंग से एनएच-2 तक फोरलेन मार्ग बनेगा।

- तीन ग्रामीण सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को बड़ी सौगात मिली है। गुरूवार को शासन ने विभाग की तीन सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण के लिए 41.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

इसके अलावा नौ नंबर क्रासिंग से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए ज्ञान प्रकाश मार्ग से एनएच-2 इटावा-कानपुर हाई तक करीब साढ़े चार किलोमीटर मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

नौ नंबर क्रासिंग से एनएच-2 इटावा-कानपुर हाईवे तक जाने वाली सड़क शहर के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में है। इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। फोरलेन होने के बाद नौ नंबर क्रासिंग, नमक फैक्ट्री चौराहा और ज्ञान प्रकाश मार्ग से होकर एनएच-2 तक सड़क को 14 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने के साथ ही दादा नगर, पनकी औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

इन तीन सड़कों के चौड़ीकरण का बजट जारी

शासन ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की गौरी-भगवंतपुर-कासामऊ-मुस्ता मार्ग के लिए 10.86 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसी तरह घाटमपुर-गजनेर मार्ग से बरौरा मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 13.52 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

यह भी पढ़ें- UPSIDC की भर्तियों में अनियमितता पर तीन अधिकारियों पर FIR, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्तियों का आरोप

वहीं, जीटी रोड से कमलापुर-नर्वल-पिपौरी-खरेंटी मार्ग के 6.75 किलोमीटर हिस्से के लिए 17.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन मार्गों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों से शहर और प्रमुख मार्गों तक पहुंच आसान होगी। लंबे समय से खराब सड़क और आवागमन की समस्या झेल रहे लोगों को भी राहत मिलेगी।

शासन ने नौ नंबर क्रासिंग से एनएच-2 तक साढ़े चार किलोमीटर मार्ग को फोरलेन करने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही अन्य तीन मार्गों के चौड़ीकरण के लिए 41.51 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। -रविदत्त कुमार, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें