होमशिक्षा-करियरलखनऊ में चेहल्लुम पर इन बड़े रूटों का डायवर्जन, जुलूस के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था - lucknow chehallum traffic diversions and route changes on aug 4
शिक्षा-करियर

लखनऊ में चेहल्लुम पर इन बड़े रूटों का डायवर्जन, जुलूस के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था - lucknow chehallum traffic diversions and route changes on aug 4

लखनऊ में चेहल्लुम पर इन बड़े रूटों का डायवर्जन, जुलूस के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था लखनऊ में 4 अगस्त को चेहल्लुम के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इमामबाड़ा नाजिम साहब से कर्बला तालकटोरा तक जुलूस…

Jagran के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
लखनऊ में चेहल्लुम पर इन बड़े रूटों का डायवर्जन, जुलूस के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
 - lucknow chehallum traffic diversions and route changes on aug 4

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ में चेहल्लुम पर इन बड़े रूटों का डायवर्जन, जुलूस के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

लखनऊ में 4 अगस्त को चेहल्लुम के अवसर पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इमामबाड़ा नाजिम साहब से कर्बला तालकटोरा तक जुलूस के कारण कई मार्गों पर ...और पढ़ें

HighLights

- चेहल्लुम जुलूस के कारण लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव।

- 4 अगस्त को इमामबाड़ा नाजिम साहब से जुलूस निकलेगा।

- कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चेहल्लुम चार अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 12 बजे से इमामबाड़ा नाजिम साहब से जुलूस निकाला जाएगा। जो कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा।

डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।मंगलवार सुबह 11 बजे से यह बदलाव शुरू होगा। जो जुलूस के समापन के साथ खत्म होगा। इस दौरान ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक

- टूड़ियागंज तिराहा से नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- कमला नेहरू क्रांसिग (मेडिकल क्रास) चौराहा से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर रोक रहेगी।

- नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज की ओर रोक रहेगी।

- हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- बुलाकी अड्डा तिराहा से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर जाने पर रोक रहेगी।

- मिल एरिया तिराहा से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- एवरेडी तिराहा से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर) तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- रणजीत सिंह बल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहा से एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर रोक रहेगी।

- आलमबाग की ओर से लगड़ा फाटक ओवरव्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- ए-ब्लाक राजाजीपुरम् (यूनियन बैक) तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर रोक रहेगी।

- भूसामंडी तिराहा से एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- मवैया तिराहा से मवैया ओवरब्रिज की ओर से एवररेडी तिराहा की तरफ जाने पर रोक रहेगी।

- हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर नीबू पार्क की तरफ रोक रहेगी।

- हैदरगंज तिराहा से फलाईओवर मिल एरिया तिराहे की तरफ रोक रहेगी।

- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फलाईओवर से हैदरगंज तिराहे की ओर रोक रहेगी।

- फूलमण्डी से हैदरगंज तिराहे फलाईओवर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं

- गिरधारी सिंह इण्टर कॉलेज, सआदतगंज होकर जा सकेंगे।

- मेडिकल कालेज, चौक होकर जा सकेंगे।

- मेडिकल कालेज या नाका की ओर से जा सकेंगे।

- रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।

- ऐशबाग होकर जा सकेंगे।

- टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।

- राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।

- भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।

- भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।

- सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जा सकेंगे।

- लगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर जा सकेंगे।

- राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर जा सकेंगे।

- ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।

- आलमबाग सूर्यनगर होकर जा सकेंगे।

- ऐशबाग होकर जा सकेंगे।

- ऐशबाग होकर जा सकेंगे।

- मीना बेकरी चौराहे से होकर जा सकेंगे।

- विक्टोरिया स्ट्रीट (कमला नेहरू) चौराहे से मेडिकल चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UP में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का हाल! लखनऊ की लेन धंसी, उन्नाव के पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर शुरू हुआ काम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें