लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे मिला इंजीनियरिंग स्टूडेंट का शव, मोबाइल और लैपटाप गायब; ट्रेन से गिरने की आशंका - lucknow btech student found dead on railway track items missing
लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे मिला इंजीनियरिंग स्टूडेंट का शव, मोबाइल और लैपटाप गायब; ट्रेन से गिरने की आशंका हरदोई से लखनऊ लौट रहे बीटेक छात्र शोभित राठौर का शव रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। उसके प…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में रेलवे ट्रैक किनारे मिला इंजीनियरिंग स्टूडेंट का शव, मोबाइल और लैपटाप गायब; ट्रेन से गिरने की आशंका
हरदोई से लखनऊ लौट रहे बीटेक छात्र शोभित राठौर का शव रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला। उसके पास से मोबाइल, लैपटॉप और जूते गायब मिले ...और पढ़ें
HighLights
- बीटेक छात्र शोभित राठौर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
- मृतक के मोबाइल, लैपटॉप और जूते मौके से गायब थे।
- पुलिस घटना को हादसा व अन्य पहलुओं से जांच रही है।
जागरण टीम, लखनऊ। हरदोई से लखनऊ कालेज लौट रहे बीटेक छात्र का शव शनिवार सुबह रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे ट्रैक किनारे मिला। मृतक की पहचान हरदोई के बिलग्राम स्थित खतराना कस्बा निवासी 20 वर्षीय शोभित राठौर के रूप में हुई।
वह जानकीपुरम स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक केमिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था और कालेज के हास्टल में रहता था। छात्र के पास से मोबाइल फोन, लैपटाप और जूते गायब मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हादसा समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
पिता मेवालाल के मुताबिक, कुछ दिन की छुट्टी के बाद शोभित शनिवार से शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए लखनऊ लौट रहा था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचा और लखनऊ जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार होने की जानकारी स्वजन को दी थी। देर शाम उसने घरवालों से फोन पर बातचीत भी की थी। रात में मां सीता ने बेटे को फोन किया तो मोबाइल स्विच आफ मिला। स्वजन को लगा कि लखनऊ पहुंचने के बाद थकान के कारण उसने फोन बंद कर दिया होगा।
यह भी पढ़ें- शामली में प्रेम प्रसंग के चलते कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, बाइक से जा रहे युवक पर की फायरिंग
सुबह मेवालाल ने शोभित के दोस्तों से फोन कर उसके हास्टल पहुंचने की जानकारी ली। दोस्तों ने बताया कि शोभित कालेज नहीं पहुंचा है। इसी बीच शनिवार सुबह करीब छह बजे रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को मिले कागजात और मोबाइल नंबर के आधार पर स्वजन को सूचना दी गई। पिता ने शव की पहचान शोभित के रूप में की। उन्होंने बताया कि बेटे का मोबाइल और लैपटाप मौके पर नहीं मिला। उसके जूते भी गायब थे। इससे परिवार घटना को लेकर आशंकित है।
पढ़ाई में बहुत अच्छा था शोभित
खबरें और भी
पिता ने बताया कि शोभित पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी था। बीटेक प्रथम वर्ष में उसने अच्छे अंक हासिल किए थे और इंजीनियर बनना चाहता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में पिता मेवालाल, मां सीता, एक भाई और एक बहन हैं। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


