वाराणसी में शीतला मंदिर की छत से घटा गंगा की बाढ़ का पानी, बारिश के बाद जलस्तर दोबारा बढ़ने की आशंका - low ganga flood water from roof of shitala temple in varanasi water level expected to rise again after rains
वाराणसी में शीतला मंदिर की छत से घटा गंगा की बाढ़ का पानी, बारिश के बाद जलस्तर दोबारा बढ़ने की आशंका वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचकर अब घट रहा है, जिससे शीतला माता मंदिर की ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में शीतला मंदिर की छत से घटा गंगा की बाढ़ का पानी, बारिश के बाद जलस्तर दोबारा बढ़ने की आशंका
वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचकर अब घट रहा है, जिससे शीतला माता मंदिर की ...और पढ़ें
HighLights
- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया।
- शीतला माता मंदिर की छत से पानी घटने लगा।
- बारिश से जलस्तर दोबारा बढ़ने की संभावना बनी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा का जलस्तर खतरा बिंदु के काफी करीब पहुंचकर अब वापसी की राह पर है। हालांकि रह-रहकर हो जा रही बरसात की वजह से बाढ़ के घटने की गति कुछ कम भी हुई है। हालांकि बाढ़ का पानी अब शीतला माता मंदिर की छत से घटने लगा है। मंदिर की छत से पानी अब नीचे होने की वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही पानी कम होकर मंदिर को छोड़ देगा।
मंदिर से पानी घटने के बाद मंदिर में पूजा का क्रम दोबारा शुरू होगा तो वहीं चल विग्रह को भी स्थापित कर पूजा का अटूट क्रम शुरू किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि दस दिन में मंदिर से गंगा का पानी पूरी तरह से निकल जाएगा इसके बाद से मंदिर में दर्शन पूजन का क्रम अनवरत चलने लगेगा। हालांकि बारिश होने पर जलस्तर में इजाफा या घटाव में कुछ कमी भी हो सकती है।
राजघाट स्थित केंद्रीय जल आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंंदु के नीचे पहुंचने के बाद एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की गति से घट रहा है। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंंदु 70.262 मीटर है। जबकि खतरा बिंंदु 71.262 मीटर है। वहीं अब तक सर्वकालिक जलस्तर 73.901 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं रविवार सुबह दस बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंंदु के नीचे 69.80 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं घटाव एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे हो रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


