भगवान शिव लोकमंगल के देवता, समाज के विकार को भी करते हैं धारण : योगी आदित्यनाथ - lord shiva is the deity of universal welfare he even absorbs the ills of society yogi adityanath
भगवान शिव लोकमंगल के देवता, समाज के विकार को भी करते हैं धारण : योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath: यह पावन कथाएं जब तक भारत की धरती पर चलती रहेंगी, सनातन की ध्वजा पताका कभी झुकने नहीं पायेगा। HighLights - रायबरेली में आय…

सौजन्य से:- jagran.com
भगवान शिव लोकमंगल के देवता, समाज के विकार को भी करते हैं धारण : योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath: यह पावन कथाएं जब तक भारत की धरती पर चलती रहेंगी, सनातन की ध्वजा पताका कभी झुकने नहीं पायेगा।
HighLights
- रायबरेली में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
- ‘सनातन की ध्वजा पताका जब तक ऊंची रहेगी तब तक भारत का कोई बाल बांका नही कर पायेगा’
जागरण संवाददाता, रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली के ऊंचाहार चड़रई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पर आशिव महापुराण कथा को सुना। कथा व्यास प. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में दूर दराज से भक्त पहुंचे।
खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय इस कथा का आयोजन करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथा में शामिल होने के कारण यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कथा सुनने वालों को संबोधित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सनातन धर्म की यही बड़ी पूंजी है क्योंकि शिव की पहचान हमारे लिए यही है कि लोकमंगल के लिए जो विष है वह भी वो धारण करते हैं। शिव लोकमंगल के देवता हैं। सृष्टि के देवता हैं। नकारात्मक शक्तियों को दूर करते हैं और समाज के जितने विकार होते हैं उन्हें दूर करके लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि सनातन में भक्ति से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति हनुमान जी को मिली। मुख्यमंत्री ने शिव भक्ति और सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि खान-पान अलग हो सकता है लेकिन शिव भक्ति एक है। सीएम योगी ने कहा कि भक्ति में शक्ति और आकर्षण है और सनातन का गौरव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने ईश्वर की भक्ति को बहुत अनमोल बताया।
धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं रखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं रखा बल्कि हमने उसे समाज की जीवन शक्ति के रूप में माना है। यही कारण है कि राजनीतिक कमजोरियों के कारण यह देश विदेशी आक्रांताओं का सामना करने के लिए मजबूर हुआ था। तुलसीदास जी ने मध्यकाल में रामकथा के माध्यम से काम किया था। उस कालखंड में धर्म पर प्रहार हो रहा था और उस समय तुलसीदास जी ने रामकथा के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया था।
सनातन की ध्वजा पताका ऊंची रहेगी
उन्होंने कहा कि यह पावन कथाएं जब तक भारत की धरती पर चलती रहेंगी, सनातन की ध्वजा पताका कभी झुकने नहीं पायेगा। सनातन की ध्वजा पताका जब तक ऊंची रहेगी तब तक भारत का कोई बाल बांका नही कर पायेगा। श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ काफी समय तक रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


