होमधर्म-आस्थाआगरा एक्सप्रेस वे के किनारे सच होगा अपने घर का सपना, सस्ते प्लॉट्स के लिए योजना
धर्म-आस्था

आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे सच होगा अपने घर का सपना, सस्ते प्लॉट्स के लिए योजना

आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे सच होगा अपने घर का सपना, सस्ते प्लॉट्स के लिए योजना इस योजना के पहले चरण में करीब 3600 आवासीय भूखंडों की लॉटरी निकाले जाने की तैयारी है. इन भूखंडों को अलग-अलग श्रेणियों और आकार के हिसाब से आवं…

ABP News के अनुसार1 सितंबर 2026 को 06:31 am बजे
आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे सच होगा अपने घर का सपना, सस्ते प्लॉट्स के लिए योजना

सौजन्य से:- ABP News

आगरा एक्सप्रेस वे के किनारे सच होगा अपने घर का सपना, सस्ते प्लॉट्स के लिए योजना

इस योजना के पहले चरण में करीब 3600 आवासीय भूखंडों की लॉटरी निकाले जाने की तैयारी है. इन भूखंडों को अलग-अलग श्रेणियों और आकार के हिसाब से आवंटित किया जाएगा.

लखनऊ में घर और प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की महत्वाकांक्षी वरुण विहार योजना जल्द ही लॉन्च होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस योजना का शुभारंभ करेंगे. आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होने वाली इस योजना में आधुनिक और हाईटेक सुविधाएं देने की तैयारी है. वही योजना के मुख्य द्वार पर वरुण भगवान की प्रतिमा भी बनाई जा रही है.

वरुण विहार योजना करीब 6580 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी. एलडीए इसे राजधानी की बड़ी टाउनशिप के तौर पर विकसित करने की तैयारी में है. योजना पूरी होने के बाद करीब 3.5 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने का अनुमान है.

पहले फेज में 3600 प्लॉट की लॉटरी

इस योजना के पहले चरण में करीब 3600 आवासीय भूखंडों की लॉटरी निकाले जाने की तैयारी है. इन भूखंडों को अलग-अलग श्रेणियों और आकार के हिसाब से आवंटित किया जाएगा. इससे लखनऊ में प्लॉट खरीदने वालों को एलडीए की नई योजना में बड़ा मौका मिलेगा.

2500 से 2800 रुपये वर्गफीट तक रेट

वरुण विहार में भूखंडों की कीमत करीब 2500 से 2800 रुपये प्रति वर्गफीट के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि अंतिम दर एलडीए की ओर से औपचारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी. प्लॉट की कीमत के अलावा फ्रीहोल्ड, विकास और दूसरी निर्धारित फीस भी अलग हो सकती है.

पहले चरण में करीब 1000 करोड़ का विकास

योजना के पहले चरण में सड़क, नाली, सीवर, बिजली, पानी और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है. एलडीए का लक्ष्य शुरुआत से ही योजना में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है.

आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे है योजना

वरुण विहार की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. यह योजना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जा रही है. एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी के चलते आने वाले समय में इस इलाके में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है.

2027 चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

वरुण विहार योजना को लखनऊ में एलडीए की बड़ी योजनाओं में माना जा रहा है. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सरकार की ओर से इस योजना का लॉन्च किया जाना भी अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों योजना का शुभारंभ होने के बाद प्लॉटों की बिक्री और लॉटरी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें