लखनऊ: टक्कर लगने से नाराज कावड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, शीशे तोड़ डाले, दहशत में आए बच्चे
Lucknow News: लखनऊ के चरक चौराहे पर बाइक से जा रहे कांवड़ियों की स्कूल वैन से टक्कर हो गई। नाराज युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: सावन माह के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के कांवड़िए…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
Lucknow News: लखनऊ के चरक चौराहे पर बाइक से जा रहे कांवड़ियों की स्कूल वैन से टक्कर हो गई। नाराज युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: सावन माह के शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के कांवड़िए भगवान शिव की आराधना करते हुए कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इससे एक माह तक हर तरफ शिवभक्ति का माहौल देखने को मिलता है। इन्हीं कांवड़ियों के बीच कई ऐसे उपद्रवी भी होते हैं, जो अपनी हरकतों से कांवड़ यात्रा के बीच माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित चरक चौराहे से सामने आया।
बताया जाता है कि चरक चौराहे पर बाइक से कांवड़ियों की वेशभूषा में जा रहे कुछ युवकों की स्कूल वैन से टकराव के बाद कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने स्कूल वैन पर पथराव कर दिया। मौके पर भीड़ जमा होती देख सभी उपद्रवी मौके से फरार हो गए। इस मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद जब चौक थाना प्रभारी से इन प्रकरण पर बात की गई तो उन्होंने पथराव जैसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया।
पथराव से टूटे स्कूल वैन के शीशे, दहशत में मासूम बच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर कावड़ियों की वेशभूषा में मौजूद उपद्रवियों ने पथराव व डंडे से पीटकर स्कूल वैन के शीशे तोड़ दिए, जिससे वन के भीतर मौजूद बच्चे बुरी तरह घबरा गए। हालांकि इस दौरान वन के भीतर मौजूद बच्चों के गंभीर चोट नहीं आई है। बताया जाता है कि इस दौरान जब आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गयी तो सभी उपद्रवी वहां से भाग खड़े हुए।
पुलिस बोली- 'मामूली टक्कर थी'
चरक चौराहे पर चल रहे इस उपद्रव का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय से इस घटना की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पथराव नहीं हुआ है। स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक के बीच मामूली टक्कर हुई थी। शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गया और सभी वहां से चले गए।
बच्चों को गंदी गालियां दीं: प्रत्यक्षदर्शी
हालांकि, घटना के दौरान वहां मौजूद मोहित कश्यप नामक युवक ने कहा कि कांवड़ियों के वेश में उपद्रवी आए थे, जिन्होंने मामूली टक्कर के बाद बच्चों को बेहद गंदी-गंदी गालियां देते हुए अभद्रता की और वैन पर पथराव किया, जिससे वैन के शीशे बुरी तरह से टूट गए हैं।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


