कानपुर में इनामी चोर गिरफ्तार; वेब सीरीज देखकर सीखे थे अपराध के पैंतरे, लखनऊ में चोरी के शक में तालीबानी सजा
कानपुर में इनामी चोर गिरफ्तार; वेब सीरीज देखकर सीखे थे अपराध के पैंतरे, लखनऊ में चोरी के शक में तालीबानी सजा सजेती थाना पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय शातिर अंशु सचान को गिरफ्तार किया…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में इनामी चोर गिरफ्तार; वेब सीरीज देखकर सीखे थे अपराध के पैंतरे, लखनऊ में चोरी के शक में तालीबानी सजा
सजेती थाना पुलिस ने ढाई साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय शातिर अंशु सचान को गिरफ्तार किया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 1, 2026 at 9:30 AM IST
कानपुर/लखनऊ : सजेती थाना पुलिस ने पिछले ढाई साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय चोर अंशु सचान उर्फ अंशुमन को बर्रा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कानपुर, फतेहपुर और इटावा जिले के कई थानों में चोरी के 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. जिनमें बर्रा, कलक्टरगंज, घाटमपुर, सजेती और फतेहपुर का खागा थाना क्षेत्र शामिल हैं. वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की करीब एक किलोमीटर तक पैदल परेड कराई. इसके अलावा लखनऊ में चोरी के शक में नौकर को बंधक बनाकर मारपीट कर उसे नंगे बदन गलियों में घुमाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कई मामलों में वांछित बिलगवां निवासी अंशु सचान उर्फ अंशुमन लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था. जिसे पुलिस और सर्विलांस टीम की मदद से बर्रा बाईपास से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान अंशुमन ने सजेती इलाके में लाखों रुपये की दो चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है. आरोपी के पास से चार तोला सोना, 500 ग्राम चांदी, एक लाख रुपये नकद, कुछ गली हुई धातु, एक गैस कटर, पेंचकश और .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है.
डीसीपी ने बताया कि आरोपी अंशुमन ने वेब सीरीज देखकर चोरी करने तथा पुलिस सर्विलांस से बचने के तरीके सीखता था. वह पिछले करीब दो वर्षों से ऑनलाइन माध्यमों से नए-नए पैंतरे देखकर अलग-अलग जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहा था. चोरी के आभूषणों की पहचान छिपाने के लिए वह गैस कटर और अन्य औजारों की मदद से गहनों को गला देता था और फिर उन्हें दुकानदारों को बेचता था. पुलिस अब इन दावों से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है.
लखनऊ में चोरी के शक में तालिबानी सजा; कपड़े उतारकर सड़क पर घुमाया, ज्वेलर्स मैनेजर अरेस्ट
लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र की सर्राफा दुकान में काम करने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां दिल्ली चैन हाउस ज्वेलर्स के मालिक और कर्मचारियों ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को सोना चोरी के आरोप में बंधक बनाकर लाठी-डंडों व बेल्टों से पीटा. इशके बाद उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर भी घुमाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला पुलिस में पहुंचने के बाद एक आरोपी ज्वेलर्स मैनेजर अरेस्ट किया गया है.
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र निवासी गोपाल अवस्थी का आरोप है कि उनका छोटा भाई शिव बिहारी चौक स्थित दिल्ली चैन हाउस ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता है. बीते 28 जुलाई को दुकान के मालिक शनि (सन्नी), मैनेजर गौरव और 2-3 अन्य कर्मचारियों ने शिव बिहारी पर 10 ग्राम सोना चोरी करने का आरोप लगाया. इसके बाद उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों व बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया. इसके बाद आरोपियों ने उसके सारे कपड़े उतरवा दिए और अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाते हुए पूरी सड़क पर घुमाया व जान से मारने की धमकी दी.
चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नामजद मुख्य आरोपी मैनेजर गौरव को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना में शामिल दुकान मालिक सन्नी और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. दूसरे पक्ष दुकानदार की ओर से शिव बिहारी पर दुकान से लगभग 10 ग्राम सोना चोरी करने का आरोप लगाया गया है. चोरी के आरोपों की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें : इनामी चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी से जेवरात और नगदी बरामद
यह भी पढ़ें : मिर्जापुर जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने वाले 25 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


