कानपुर के पनकीधाम में सिग्नल फेल, राजधानी और शताब्दी समेत कई ट्रेनों की थमी रफ्तार - kanpur panki dham signal failure delays rajdhani shatabdi
कानपुर के पनकीधाम में सिग्नल फेल, राजधानी और शताब्दी समेत कई ट्रेनों की थमी रफ्तार कानपुर के पनकीधाम रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल होने से करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो सहित एक दर्जन प्…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर के पनकीधाम में सिग्नल फेल, राजधानी और शताब्दी समेत कई ट्रेनों की थमी रफ्तार
कानपुर के पनकीधाम रेलवे स्टेशन पर सिग्नल फेल होने से करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो सहित एक दर्जन प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
HighLights
- पनकीधाम स्टेशन पर डेढ़ घंटे सिग्नल फेल।
- राजधानी, शताब्दी समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित।
- तकनीकी खराबी दूर होने पर यातायात बहाल।
जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकीधाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम सिग्नल फेल होने से रेल यातायात करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली से कानपुर आने वाली और कानपुर से दिल्ली जाने वाली करीब एक दर्जन प्रमुख ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इनमें कई राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी और दूरंतो जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी रहीं।
सिग्नल फेल होने के बाद पनकीधाम स्टेशन के आसपास ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई ट्रेनें आउटर और नजदीकी स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।
डिप्टी सीटीएम अकांशु गोविल ने बताया कि पनकीधाम स्टेशन पर सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण करीब एक घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही मेंटीनेंस टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने खराबी को दूर कर सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि सिग्नल फेल होने के कारण कई राजधानी एक्सप्रेस और कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सभी ट्रेनों को क्रमवार रवाना किया गया और रेल यातायात बहाल कर दिया गया।
ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
- 20840 रांची राजधानी एक्सप्रेस
- 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
- 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस
- 12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
- 12310 राजेंद्र नगर टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस
- 22812 भुवनेश्वर तेज राजधानी एक्सप्रेस
- 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
- 12382 पूर्वा एक्सप्रेस
- 12260 सियालदह एसी दूरंतो एक्सप्रेस
- 12420 गोमती एक्सप्रेस
- 12034 कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस
सिग्नल फेल होने के कारण आवागमन बाधित हो गया था। सिग्नल ठीक होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहने के कारण कई ट्रेनों के निर्धारित समय पर असर पड़ा। -अकांशु गोविल, डिप्टी सीटीएम, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'रानी अवंतीबाई का जीवन युवाओं को प्रेरणा', सीएम योगी ने किया नमन

प्रयागराज में फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर: 24 घंटे में नैनी में 1.28 मीटर और छतनाग में 1.26 मीटर बढ़ा पानी, सभी तटबंध सुरक्षित - Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में सुबह से बादल छाए, तेज हवा चल रही: शाम तक बारिश की संभावना, 34 डिग्री पहुंचा तापमान - Prayagraj (Allahabad) News


