कानपुर में प्रवर्तन टीम का घेराव, सिपाही से चाबी छीनकर ओवरलोड वैन छुड़ाई - kanpur overloaded van snatching enforcement team attacked
कानपुर में प्रवर्तन टीम का घेराव, सिपाही से चाबी छीनकर ओवरलोड वैन छुड़ाई कानपुर के पनकी में प्रवर्तन टीम का घेराव कर ओवरलोड वैन छुड़ा ली गई। चालक और उसके साथियों ने सिपाही से चाबी छीनकर अभद्रता की, जिसके बाद एफआईआर दर्ज…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में प्रवर्तन टीम का घेराव, सिपाही से चाबी छीनकर ओवरलोड वैन छुड़ाई
कानपुर के पनकी में प्रवर्तन टीम का घेराव कर ओवरलोड वैन छुड़ा ली गई। चालक और उसके साथियों ने सिपाही से चाबी छीनकर अभद्रता की, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की ...और पढ़ें
HighLights
- पनकी में प्रवर्तन टीम का घेराव कर वैन छुड़ाई गई
- चालक और 20 अज्ञात लोगों ने सिपाही से चाबी छीनी
- सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पनकी थाने में एफआईआर
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। पनकी में चकेरी से पकड़ी गई ओवरलोड वैन छुड़ाने के लिए चालक समेत 20 अज्ञात लोगो ने प्रवर्तन टीम का घेराव कर अभद्रता व गाली गलौज की। इतना ही नहीं आरोपितों ने सिपाही को धक्का देकर वैन की चाबी छीन ली और वैन लेकर फरार हो गए। प्रवर्तन पर्यवेक्षक ने पनकी थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रवर्तन पर्यवेक्षक ऋषिकांत तिवारी के अनुसार गुरुवार को वह मालकर अधिकारी अनिल कुमार के साथ चकेरी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। दोपहर में एलजीवी (डिलीवरी वैन) को रोककर जांच की गई। जांच में डिलीवरी वैन ओवरलोड मिली मौके पर चालक वाहन के पंजीकरण समेत अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। जिसके बाद टीम वैन को सीजिंग के लिए पनकी ले जा रही थी।
एलएमएल चौराहे के पास चालक ने अपने 15 से 20 साथियों के साथ टीम का घेराव कर दिया और गाली-गलौज अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपितों ने वैन में बैठे प्रवर्तन दल के सिपाही राजकिरण को धक्का देकर नीचे उतार दिया और वैन की चाबी छीनकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित वैन लेकर फरार हो गए।
एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि प्रवर्तन पर्यवेक्षक की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें- रील का जुनून जान पर पड़ा भारी! कानपुर के बिठूर में गंगा में डूबीं चार किशोरियां, 3 बचीं, 4 किमी दूर मिला एक का शव
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


