होमक्राइमKanpur Mandi Bhav Today: आज का कानपुर मंडी भाव 1 अगस्त, गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price - kanpur mandi bhav today 1 aug 2026 gold silver wheat price
क्राइम

Kanpur Mandi Bhav Today: आज का कानपुर मंडी भाव 1 अगस्त, गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price - kanpur mandi bhav today 1 aug 2026 gold silver wheat price

Kanpur Mandi Bhav Today: आज का कानपुर मंडी भाव 1 अगस्त, गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price आज का Kanpur Mandi Bhav 1 Aug 2026 देखें। गेहूं, चावल, दाल, सरसों, सोना और चांदी के ताजा मंडी रेट और सराफा बाजार भाव एक क्लिक…

Jagran के अनुसार1 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
Kanpur Mandi Bhav Today: आज का कानपुर मंडी भाव 1 अगस्त, गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price - kanpur mandi bhav today 1 aug 2026 gold silver wheat price

सौजन्य से:- Jagran

Kanpur Mandi Bhav Today: आज का कानपुर मंडी भाव 1 अगस्त, गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price

आज का Kanpur Mandi Bhav 1 Aug 2026 देखें। गेहूं, चावल, दाल, सरसों, सोना और चांदी के ताजा मंडी रेट और सराफा बाजार भाव एक क्लिक में जानें। ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में अधिकांश कृषि जिंसों के थोक भाव स्थिर रहे

- शक्कर दाना के भाव बढ़े, वनस्पति घी के दाम घटे

- सराफा बाजार में सोना और चांदी के भाव अपरिवर्तित

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के खुले बाजार में शनिवार को अधिकांश कृषि जिंसों के थोक भाव स्थिर रहे, जबकि कुछ खाद्य उत्पादों के दाम में मामूली बदलाव दर्ज किया गया। गल्ला बाजार में गेहूं दड़ा 2500 से 2550 रुपये और गेहूं फार्म 2700 से 2750 रुपये प्रति क्विंटल बिका। दलहन में चना 5800 से 5900, अरहर 6500 से 6800 और मसूर 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार हुआ।

दालों में अरहर फूल 11900 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। आटा-मैदा वर्ग में मैदा 1580 से 1630 और सूजी 1620 से 1650 रुपये प्रति 50 किलोग्राम दर्ज की गई। वनस्पति घी के भाव घटकर बावर्ची और मयूर ब्रांड 2160 से 2200 रुपये प्रति 15 लीटर रहे। वहीं शक्कर दाना एम-30 के भाव बढ़कर 4900 से 4950 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए। सराफा बाजार में चांदी 999 टंच 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना बिस्कुट 1,46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

कानपुर बाजार भाव (शनिवार)

यह भी पढ़ें- UP Police के कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत, कानपुर में सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें