होमधर्म-आस्थाकानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण
धर्म-आस्था

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर अफसरों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं. By ETV Bharat U…

ETV Bharat के अनुसार10 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

सौजन्य से:- ETV Bharat

कानपुर में गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर अफसरों को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 10, 2026 at 9:00 PM IST

कानपुर: कानपुर शहर में बुधवार को गंगा का पानी शुक्लागंज के पास चेतावनी बिंदु तक पहुंच गया था. गंगा बैराज के पास स्थित बनियापुरवा और भोपालपुरवा समेत कई तटीय गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए गुरुवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बनियापुरवा गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर जलस्तर और राहत व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया.

35 परिवार प्रभावित, अफसरों को अलर्ट के निर्देश: डीएम ने तैनात प्रशासनिक अफसरों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि फिलहाल भगवानदीन का पुरवा गांव में करीब 35 परिवार बाढ़ के पानी से प्रभावित हैं. बनियापुरवा और भोपालपुरवा के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी काफी ऊपर आ चुका है. हालांकि, पीछे से आ रहे पानी के डिस्चार्ज में कमी आई है जिसका सकारात्मक असर शुक्रवार शाम तक दिखने की उम्मीद है.

बाढ़ चौकियों को किया गया सक्रिय: डीएम ने कहा कि भले ही जलस्तर में कमी की संभावना है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मुस्तैद हैं और राहत सामग्री की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने तहसीलदार सदर को निरंतर निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत बाढ़ चौकियों में शिफ्ट करने को कहा है. गंगा बैराज के अपस्ट्रीम पर जलस्तर बढ़कर 114.630 मीटर तक पहुंच चुका है.

गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोले गए: सिंचाई विभाग के गेज रीडर उत्तम पाल के मुताबिक गुरुवार को भी गंगा का जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ा है. उन्होंने शुक्रवार को भी पानी में मामूली बढ़ोतरी की संभावना जताई है. गंगा में पानी के तेज बहाव और बढ़ते दबाव को देखते हुए गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं. निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- पीतल नगरी में बनेगा आर्टिज़न पार्क, एक ही छत के नीचे कारीगरों को मिलेंगे कारखाना और घर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें