होम›सेहत›कानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला, महेंद्र सिंह तंवर बने नए डीएम - kanpur dm jitendra pratap singh transferred mahendra singh tanwar new dm
सेहत

कानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला, महेंद्र सिंह तंवर बने नए डीएम - kanpur dm jitendra pratap singh transferred mahendra singh tanwar new dm

कानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला, महेंद्र सिंह तंवर बने नए डीएम कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला कर उन्हें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। ...और…

Jagran के अनुसार22 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
कानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला, महेंद्र सिंह तंवर बने नए डीएम - kanpur dm jitendra pratap singh transferred mahendra singh tanwar new dm

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला, महेंद्र सिंह तंवर बने नए डीएम

कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला कर उन्हें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला हुआ

- उन्हें राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया

- कुशीनगर के महेंद्र सिंह तंवर कानपुर के नए जिलाधिकारी होंगे

जागरण संवाददाता, कानपुर। शासन ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 18 जनवरी 2025 को कानपुर के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। शासन ने उन्हें बागपत से कानपुर भेजा था। करीब 20 महीने के कार्यकाल में उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सक्रियता और औचक निरीक्षणों के जरिए अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।

डीएम के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों, विकास कार्यालयों, विद्यालयों और तहसीलों का औचक निरीक्षण कर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की। हाल के दिनों में भी विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और सरकारी कार्यालयों में अनियमितताओं पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया।

जितेन्द्र प्रताप सिंह इससे पहले राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक भी रह चुके हैं। अब शासन ने उन्हें इसी विभाग में फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। नए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह कुशीनगर के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा विशेष सचिव, कारागार प्रशासन व सुधार अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है। महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी बनाया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें