प्रयागराज में सावन की पहली बारिश से मिली राहत, अगले सात दिन छाए रहेंगे बादल; IMD का पूर्वानुमान- बारिश देगी उमस से राहत - prayagraj weather imd forecasts rain relief from heat
प्रयागराज में सावन की पहली बारिश से मिली राहत, अगले सात दिन छाए रहेंगे बादल; IMD का पूर्वानुमान- बारिश देगी उमस से राहत सावन की शुरुआत के साथ प्रयागराज में मौसम ने करवट ली है, 29 जुलाई की बारिश से उमस और गर्मी से राहत मि…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में सावन की पहली बारिश से मिली राहत, अगले सात दिन छाए रहेंगे बादल; IMD का पूर्वानुमान- बारिश देगी उमस से राहत
सावन की शुरुआत के साथ प्रयागराज में मौसम ने करवट ली है, 29 जुलाई की बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बादलों और ब ...और पढ़ें
HighLights
- रात की बारिश से बदला आज मौसम का मिजाज
- सावन के पहले दिन बादलों संग हवा भी दे रही राहत
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सावन की शुरुआत के साथ मौसम ने आखिरकार करवट ले ली। कई दिनों तक उमस और गर्मी से बेहाल रहे शहरवासियों को 29 जुलाई की रात हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। पिछले 24 घंटे में 10.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और आज 30 जुलाई की सुबह से मौसम सुहावना हो गया। हवा भी राहत दे रही है।
आज बारिश की संभावना
आज सुबह सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी बनी रही, जबकि दिन में भी बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
चार अगस्त को तापमान घटकर 33 डिग्री रहेगा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी सप्ताह में भी मानसून सक्रिय रहेगा। चार अगस्त तक आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और बीच-बीच में बारिश तथा गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। चार अगस्त को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।
अगले दो दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में प्रयागराज में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। उधर बारिश के बाद आज शहर की सड़कों और पार्कों में सुबह के समय लोगों की चहल-पहल भी बढ़ी। हालांकि निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाया गया, अगले आदेशों तक नहीं लगेगा टोल - lucknow kanpur expressway director removed toll cancelled

20 दिन में 5वीं मरम्मत, सवालों के घेरे में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे दो और जगह धंसा: लोकार्पण के 21 दिन में चार जगह धंसी सड़क, तीन जगह बन गईं नालियां


