होमविकासUP में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का हाल! लखनऊ की लेन धंसी, उन्नाव के पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर शुरू हुआ काम - lucknow kanpur expressway lane sinks near unnao traffic diverted
विकास

UP में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का हाल! लखनऊ की लेन धंसी, उन्नाव के पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर शुरू हुआ काम - lucknow kanpur expressway lane sinks near unnao traffic diverted

UP में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का हाल! लखनऊ की लेन धंसी, उन्नाव के पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर शुरू हुआ काम लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास किमी 64 पर लखनऊ की ओर जाने वाली लेन धंस गई है, जिससे यातायात को डाय…

jagran.com के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:18 pm बजे
UP में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का हाल! लखनऊ की लेन धंसी, उन्नाव के पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर शुरू हुआ काम
 - lucknow kanpur expressway lane sinks near unnao traffic diverted

सौजन्य से:- jagran.com

UP में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का हाल! लखनऊ की लेन धंसी, उन्नाव के पास वाहनों का रूट डायवर्जन कर शुरू हुआ काम

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास किमी 64 पर लखनऊ की ओर जाने वाली लेन धंस गई है, जिससे यातायात को डायवर्ट किया गया है। यह एक्सप्रेसवे पर पांचवी ...और पढ़ें

HighLights

- एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की ओर की लेन धंसी, काम कराने को एजेंसी ने किया डायवर्जन

- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गांव कोरारी खुर्द के निकट किमी संख्या 64 पर धंसी सड़क

- मरम्मत को जुटी पीएनसी मशीनरी, दावा-रविवार को ही पूरा होगा काम, खोल देंगे लेन

जागरण संवाददाता, उन्नाव। यूपी में 4200 करोड़ से चार साल में बनकर तैयार हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के कहीं धंसने, फटने अथवा जर्क आने की समस्याएं लगातार आ रही है। यह स्थिति उद्घाटन के बाद 14 जुलाई से लगातार बनी हुई है। निर्माण एजेंसी एक जगह सड़क सही करती है तो दूसरी जगह कोई खामी आ जाती है। रविवार को पांचवी बार आई खामी में एक्सप्रेसवे की उन्नाव से लखनऊ लेन के किमी संख्या 64 पर सड़क धंस गई।

लगभग 60 मीटर क्षेत्र में आई इस खामी को दूर करने के लिए एजेंसी ने यहां से आगे पांच किमी तक लेन पर वाहनों का आवागमन रोकते हुए लखनऊ-उन्नाव लेन पर रूट डायवर्जन कर रखा है। प्रोजेक्ट मैनेजर पीएनसी वी कुंडू का दावा है कि रविवार को ही धंसी सड़क को सही कर देर शाम तक लेन यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद रूट डायवर्जन समाप्त कर दिया जाएगा।

पांच दिन पहले कोरारी टोल से किमी संख्या 30.7 पर सड़क धंसने की समस्या आई थी। इसे सही करने को निर्माण एजेंसी ने दो दिन तक काम किया था। उस समय भी एक दिन लेन पांच किमी तक बंद रखी गई थी। इसी स्थान पर शनिवार को भी सड़क किनारे बची खामियों को दुरुस्त करने का काम एजेंसी के इंजीनियरों ने मौके पर मौजूद रहकर सही करवाया है।

इस लेन पर अब 64 किमी पर सड़क में आई खामी को दूर करने के लिए एजेंसी काम कराने में जुट गई है। पीएनसी जनरल मैनेजर सत्या व प्रोजेक्ट मैनेजर वी कुंडू ने मौके पर मौजूद रहकर काम करवाने की जानकारी दी। एजेंसी के इन अधिकारियों का दावा है कि छह से आठ घंटे में काम पूरा कर लिया जाएगा।

खबरें और भी

असोहा क्षेत्र के तूरी के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर आने जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गयी जाली। जागरण

यहां भी ध्यान दीजिए महोदय

शुक्रवार को लखनऊ से उन्नाव लेन पर एक्सप्रेसवे लोकार्पण स्थल के पास किमी संख्या 45.7 पर आई खामी को एजेंसी ने छह घंटे लगातार काम करवाकर दुरुस्त करवा दिया था। इसके लिए एजेंसी को कोई रूट डायवर्जन भी नहीं लेना पड़ा था। अब यहीं से उन्नाव की ओर इसी लेन पर आधा किमी आगे सड़क पर डामर दबने से दो फीट चौड़ी नाली बनने की खामी आई है, जिस पर यदि वक्त रहते एजेंसी ने काम नहीं करवाया तो दिक्कत बढ़ सकती है। यहीं पर मार्ग के नीचे बनाया गया अंडरपास अब रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को भयभीत कर रहा है। यहां पर एक्सप्रेसवे द्वारा लगवाई गई एक भी लाइट अब नहीं दिख रही है।

किमी 46 पर सीमेंटेड पल्ले गायब, ढलान की मिट्टी धंसी

एक्सप्रेसवे पर मार्ग में खामियों के बीच यातायात सुरक्षा के प्रबंध भी धराशायी हो रहे हैं। जिसका प्रमाण असोहा क्षेत्र के गांव तूरी के पास मिल रहा है। यहां एक्सप्रेसवे पर ग्रामीणों व मवेशियों को जाने से रोकने के लिए लगाई गई सुरक्षा जाली लगभग 100 फीट तक नीचे गिर चुकी है। यहीं पर बाउंड्री के सीमेंटेड पल्ले गायब हो गए हैं। इसी स्थान पर एक्सप्रेसवे के ढलान की मिट्टी भी बीस मीटर तक धंस रही है।

अब तक आई खामियां

एक्स्प्रेसवे मार्ग पर सबसे पहले कोरारी टोल के पास सड़क धंसी। इसके बाद बनी टोल से पहले सड़क धंसी, यहीं पर काम होने के दौरान मार्ग धंसने से एक ओवरलोड ट्रक पलट गया था। इसके बाद चौथी समस्या मार्ग में लोकार्पण स्थल के पास किमी 45.7 पर डामर में जर्क के रूप में देखे जाने के बाद सही कराई गई थी। अब पांचवी खामी किमी 64 पर आई है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें