होमक्राइमIIT-कानपुर के प्रोफेसर दंपति के बीच मारपीट: पत्नी बोलीं- पीएचडी स्कॉलर से संबंध बनाए, महिला सहकर्मी से नजदीकी - Kanpur News
क्राइम

IIT-कानपुर के प्रोफेसर दंपति के बीच मारपीट: पत्नी बोलीं- पीएचडी स्कॉलर से संबंध बनाए, महिला सहकर्मी से नजदीकी - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - IIT Kanpur Professor Harassment Case | Wife Files FIR Against Husband IIT-कानपुर के प्रोफेसर दंपति के बीच मारपीट:पत्नी बोलीं- पीएचडी स्कॉलर से संबंध बनाए, महिला सहकर्मी से…

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 03:27 pm बजे
IIT-कानपुर के प्रोफेसर दंपति के बीच मारपीट:  पत्नी बोलीं- पीएचडी स्कॉलर से संबंध बनाए, महिला सहकर्मी से नजदीकी - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- IIT Kanpur Professor Harassment Case | Wife Files FIR Against Husband

IIT-कानपुर के प्रोफेसर दंपति के बीच मारपीट:पत्नी बोलीं- पीएचडी स्कॉलर से संबंध बनाए, महिला सहकर्मी से नजदीकी

- कॉपी लिंक

कानपुर आईआईटी में पढ़ाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने प्रोफेसर पति निशीथ श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रोफेसर पति का अपनी पीएचडी स्कॉलर के साथ अवैध संबंध रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी डिपार्टमेंट में कार्यरत एक महिला सहकर्मी से अवैध संबंध हैं।

विरोध करने पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, विवाद के बाद घर पहुंचे उनके मामा और मां को घर से भगा दिया। उसे भी एक दिन बारिश के दौरान घर के बाहर घंटों पानी में खड़ा रखा। असिस्टेंट प्रोफेसर महिला ने आजिज होकर अपने प्रोफेसर पति के खिलाफ कल्याणपुर थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

14 साल पहले शादी, अब अवैध संबंधों के विरोध में प्रोफेसर पत्नी से मारपीट

आईआईटी कैंपस में रहने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर अन्वेष्णा श्रीवास्तव के मुताबिक वह आईआईटी के डिपार्टमेंट ऑफ कग्निटिव साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके पति निशीय श्रीवास्तव डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग तथा डिपार्टमेंट ऑफ कग्निटिव साइंस में प्रोफेसर हैं। अन्वेष्णा ने बताया कि उनकी शादी 14 दिसंबर 2012 में हुई थी, उनके दो नाबालिग बेटे हैं। शादी के करीब 14 साल बीत जाने के बाद भी पति से उन्हें निष्ठा के बदले धोखा, मानसिक यातना और क्रूरता मिल रही है। मेरे पति का व्यवहार अत्यंत असामान्य, अस्थिर और हेरफेर से भरा है। मेरे पति ने खुद बताया कि उनका 2022 में उन्होंने अपने अंडर में पीएचडी कर रही शादीशुदा महिला से कई बार संबंध बनाए। एक महिला प्रोफेसर के साथ अवैध संबंध हैं।

इस अवैध संबंध का विरोध करने पर बीते 9 महीने से पति आए दिन मारपीट और प्रताड़नाए दे रहे हैं। 30 जनवरी 2026 को मैंने उनके मोबाइल पर महिला सहकर्मी प्रोफेसर के अश्लील चैट पकड़ लिया तो उन्होंने मोबाइल छीनकर घर से बाहर भागे और चैट को डिलीट कर दिया। मोबाइल छूने और अवैध संबंधों का विरोध करने पर उन्होंने बेरहमी से पीटा और जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

हथौड़े से शादी की तस्वीरें तोड़ी, चाकू से डराया

पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि 11 नवंबर 2025 को उन्होंने घर में भारी तोड़फोड़ की, खौलता हुआ दूध और चाय फर्श और सीलिंग पर कैका, हमारी शादी की तस्वीरों पर हथौड़ा चलाकर उन्हें जला दिया, बच्चों की किताबें और सामान दीवार पर फेंके और मुझे बच्चों के कमरे से घसीटते हुए रसोई में लाकर दोनों हाथों को ज़ोर से जकड़कर बड़ा चाकू निकालकर मेरे शरीर से थोड़ी दूर रखकर मुझे डराया।

झूठ पकड़ा जमीन पर पटका और आंख में मारा

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2026 को उस महिला से संबंधित उनका झूठ पकड़े जाने पर, हमारे बीच तनाव, आक्रोश का फिर से माहौल बन गया था। उग्र आचरण, अभद्रता और महीनों से मेरे साथ चले आ रहे उत्पीड़न और असहनीय मानसिक तनाव के कारण हमारे बीच हाथापाई हुई। क्रोधित होकर उन्होंने मुझे ज़मीन पर पटक दिया और चेहरे व सिर पर 7-8 बार बेरहमी से थप्पड़ मारे, जिससे मेरी आंख के नीचे चोट आई, जीभकट गई और सिर में चोटें आई।

यह पूरी हिंसक घटना मेरे 6.5 वर्षीय मासूम बेटे के सामने घटित हुई। सिक्योरिटी के आने पर झूठ बोला कि मैंने उन्हें दो थप्पड़ मारा और उन्होंने एक । मेरे बेटे ने सच बताया और फिर वह चुप हो गये। आए दिन प्रताड़ना, मारपीट और गाली-गलौज के चलते मैं कैंपस में ही अलग मकान में बच्चों के साथ रहने लगी।

जबरन संबंध बनाने की कोशिश, मामा और मां को घर से भगाया

असिस्टेंट प्रोफेसर ने यह भी आरोप लगाया कि 4 जुलाई 2026 की रात, मेरी स्पष्ट असहमति के बावजूद मेरे पति ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, जिससे मैं आंतरिक रूप से पूरी तरह भयभीत और मानसिक रूप से आहत हो गई। इसके अगले दिन, 5 जुलाई 2026 को उन्होंने मेरे घर आए मेरे बुजुर्ग मामा-मामी के साथ अभद्रता की और उन्हे घर से बाहर निकलवाने के लिए सुरक्षाकर्मियों। सुरक्षाकर्मियों (security) को भी बुला लिया। इसी दौरान उन्होंने मुख्य जालीदार दरवाजे को बलपूर्वक खोला। परेशान होकर मैंने अपने रिश्तेदारों को IIT के गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया। पति ने मुझे तंग करने के लिए बारिश में घर से बाहर खड़ा रखा।

7 जुलाई 2006 की रात मेरी जी के विरूद्ध, मकान सं. 365 के लिविंग रूम में आकर रहने लगे और अगले दिन सुबह बिना मेरी सहमति के मेरे बेडरूम में घुसकर मेरे फोन के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके अलावा उन्होंने घर के भीतर सीसीटीवी लगाकर मेरी मॉनीटरिंग शुरू कर दी।

पति के खिलाफ जांच शुरू, जल्द होगा एक्शन

मामले में एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि आईआईटी प्रोफेसर दंपति के बीच का विवाद है। महिला की तहरीर पर उनके प्रोफेसर पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने प्रताड़ने के दौरान उसके शरीर पर लगी चोटों और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगर प्रोफेसर पति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इन धारओं में दर्ज हुई रिपोर्ट-

- धारा 85: दहेज/वैवाहिक क्रूरता।

- धारा 115(2): खतरनाक हथियार या गंभीर परिस्थिति में मारपीट कर चोट पहुँचाना।

- धारा 352: गाली-गलौज/अपमान कर शांति भंग के लिए उकसाना।

- धारा 351(3): जान से मारने या गंभीर नुकसान की धमकी।

- धारा 324(4): संपत्ति को नुकसान पहुँचाने (मिसचीफ) का गंभीर रूप।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें