लखनऊ में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की हत्या, पति ने बहन को भी मारी गोली, खुद भी जान दे दी
लखनऊ में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की हत्या, पति ने बहन को भी मारी गोली, खुद भी जान दे दी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप दिव्या के पति पर ह…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की हत्या, पति ने बहन को भी मारी गोली, खुद भी जान दे दी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप दिव्या के पति पर ही लगा है। वारदात के बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। थाना गोमतीनगर के पास पति ने आईसीआईआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद हुसडिया चौराहे पर पहुंचकर अपनी बहन को भी गोली मारी है। पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति मानस ने खुद भी जान दे दी। दिव्या मिश्रा आइसीआईआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे कार सवार युवक ने कॉल करके महिला रिलेशनशिप मैनेजर को आईसीआईआई बैंक के बाहर बुलाया। आरोपी पति और महिला मैनेजर के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी पति अपनी पत्नी को गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। आननफानन में महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। उधर, गोमतीनगर में वारदात के बाद पति मानस हुसडिया चौराहे पर पहुंचकर अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी।
एक साल से पति-पत्नी बीच विवाद चल रहा था
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक दिव्या मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित आइसीआईआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। सात साल पूर्व उनका मानस से विवाह हुआ था। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों अलग राह रहे थे। मानस, बहन के साथ हुसड़िया स्थित घर मे रहते थे। गुरुवार सुबह असलहा लेकर पत्नी की बैंक के बाहर पहुंचे। पत्नी जैसे ही बैंक के गेट के पास पहुंची। उन्हें गोली मार दी। इसके बाद घर पहुंचे बहन को मार डाला। फिर खुद को गोली मार ली। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा अन्य पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तफ्तीश शुरू कर दी है। असलहे को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

नई दिल्ली शहजाद भट्टी नेटवर्क पर उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा शिकंजा, ISI के इशारे पर नेटवर्क चलाने के आरोपों में 52 आरोपी गिरफ्तार

यूपी की बड़ी खबरें: गोरखपुर से भागी 3 छात्राएं बिहार में मिलीं, बोलीं- हाई-फाई जिंदगी जीना चाहती थी; सपना टूट गया - Uttar Pradesh News


