उत्तर प्रदेश में दो IAS और एक IPS अफसर से साथ बड़ी संख्या में अधिकारी सेवानिवृत, खाली हो गए कई पद - two ias and one ips officer retired in up
उत्तर प्रदेश में दो IAS और एक IPS अफसर से साथ बड़ी संख्या में अधिकारी सेवानिवृत, खाली हो गए कई पद IAS And IPS Officer: अखिलेश सिंह कमिश्नर बस्ती के पद पर तैनात थे और घनश्याम सिंह विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर…

सौजन्य से:- Jagran
उत्तर प्रदेश में दो IAS और एक IPS अफसर से साथ बड़ी संख्या में अधिकारी सेवानिवृत, खाली हो गए कई पद
IAS And IPS Officer: अखिलेश सिंह कमिश्नर बस्ती के पद पर तैनात थे और घनश्याम सिंह विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर थे। ...और पढ़ें
HighLights
- बस्ती के कमिश्नर अखिलेश सिंह और विशेष सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग घनश्याम सिंह रिटायर
- पीएसी की 11वीं वाहिनी के सेनानायक आईपीएस विद्याशंकर मिश्रा भी सेवानिवृत
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। जुलाई महीने का अंतिम दिन यानी 31 जुलाई भारतीय प्रशासनिक और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए उनके सेवाकाल का भी अंतिम दिन रहा। 31 जुलाई शुक्रवार को दो आईएएस और एक आईपीएस अफसर के साथ 16 पीपीएस अधिकरी रिटायर हो गये।
शुक्रवार को रिटायर होने वाले आईएएस अफसरों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी अखिलेश सिंह और भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी घनश्याम सिंह हैं। अखिलेश सिंह कमिश्नर बस्ती के पद पर तैनात थे और घनश्याम सिंह विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर थे।
बस्ती मंडल के कमिश्नर अखिलेश सिंह के सेवानिवृत्त होने पर बस्ती की जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने उनके सम्मान में विदाई समारोह रखा। इस मौके पर कमिश्नर की पत्नी निशा सिंह सहित जिले के सभी बड़े अफसर मौजूद थे। अखिलेश सिंह डीएम के रूप में अंबेडकरनगर, शामली और सहारनपुर में तैनात रहे थे।
सहारनपुर में बनाया रिकॉर्ड
सहारनपुर में इन्होंने जिलाधिकारी के रूप में तैनाती का रिकार्ड बनाया और तीन वर्ष से अधिक समय तक डीएम रहे। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले जिले सहारनपुर में उन्होंने इतने लंबे समय तक जिलाधिकारी के रुप में कार्य करने का 45 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा था। सचिव के पद पर प्रमोशन के सात महीने पहले उन्हें कमिश्नर बस्ती बनाया गया था। सरकार ने अभी बस्ती में नया कमिश्नर तैनात नही किया है, ऐसे में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने अपना चार्ज जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना को सौंपा।
खबरें और भी
आईपीएस अधिकारी विद्याशंकर मिश्रा भी रिटायर
इनके साथ ही पीएसी 11वीं वाहिनी सीतापुर में सेनानायक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी विद्याशंकर मिश्रा भी रिटायर हो गए हैं। पीपीएस से प्रमोट विद्याशंकर मिश्रा 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
इनके साथ ही पीपीएस अधिकारी डिप्टी एसपी सतीश चंद्र पांडेय, जगवीर सिंह चौहान, गवेंद्र पाल गौतम, रमेश कुमार तिवारी, रंजीत यादव, शीतला प्रसाद पांडेय, कमलेश कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, उमेश चंद्र भट्ट, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, भगवान दास, प्रदीप कुमार पालीवाल, रविंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र नाथ उपाध्याय और विनय कुमार भी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गये।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


