प्रयागराज में खौफनाक वारदात: किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर चला दी मशीन, इलाज के दौरान मौत - horrific incident in prayagraj a teenager was put through a compressor pipe and turned on and died during treatment
प्रयागराज में खौफनाक वारदात: किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर चला दी मशीन, इलाज के दौरान मौत प्रयागराज में राइस मिल के भीतर काम कर रहे किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर मशीन चला दी गई। इससे उसकी मौत हो ग…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज में खौफनाक वारदात: किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर चला दी मशीन, इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज में राइस मिल के भीतर काम कर रहे किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर मशीन चला दी गई। इससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें
HighLights
- प्रयागराज में खौफनाक वारदात
- किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर चलाई मशीन
- इलाज के दौरान मौत
संवाद सूत्र, प्रयागराज। नैनी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को लोगों को झकझोर देने वाली घटना हुई। राइस मिल के भीतर काम कर रहे किशोर के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर मशीन चला दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना से कर्मचारियों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कर्मचारियों से पूछताछ करते आरोपित सहकर्मी को पकड़ लिया गया। वह बरेली के धौरा, धूराटांडा, वार्ड नंबर 10 का रहने वाला है। घटना के पीछे मामूली विवाद की बात सामने आई है।
बताया गया है कि मेजा थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी भीम कुमार मजदूरी करता है। उसका 17 वर्षीय बेटा अंश औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसपी सारटेक्स राइस मिल में काम करता था। वहीं, पर बरेली निवासी एक युवक भी काम करता है। बुधवार को दोनों की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में थी।
आरोप है कि काम के दौरान अंश और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। तब युवक ने अंश के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर मशीन चला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अंश ने दूसरे कर्मचारी मोहम्मद अमीर को घटना बताते हुए बेहोश हो गया।
आनन-फानन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाय गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रात को इलाज के दौरान अंश की मौत हो गई। इसका पता चलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंचे।
खबरें और भी
घटना की खबर मिलते ही एसीपी करछना सुनील सिंह, थानाध्यक्ष कमलेश पटेल राइस मिल पहुंचकर छानबीन शुरू की।
एसीपी ने बताया कि अंश के गुप्तांग में कंप्रेशर पाइप डालकर मशीन चलाई गई, जिससे मौत हुई है। आरोपित को पकड़कर पूछताछ और जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


