वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बरसात होने का अलर्ट, जाान लें मौसम विभाग का रिवाइज अनुमान - heavy rain expected in purvanchal including varanasi take note imd revised alert
वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बरसात होने का अलर्ट, जाान लें मौसम विभाग का रिवाइज अनुमान वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में उमस और तापमान अधिक है,…

सौजन्य से:- jagran.com
वाराणसी सहित पूर्वांचल में झमाझम बरसात होने का अलर्ट, जाान लें मौसम विभाग का रिवाइज अनुमान
वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में उमस और तापमान अधिक है, लेकिन नमी बढ़ने से बा ...और पढ़ें
HighLights
- वाराणसी-पूर्वांचल में दो दिन बाद जोरदार बारिश का अनुमान।
- वर्तमान में उमस और तापमान सामान्य से अधिक दर्ज।
- नमी बढ़ने से बादल छाएंगे, तापमान में कमी आएगी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है। उमस का असर भी व्यापक है और तापमान में अधिकता का दौर भी है। पारा भी सामान्य से अधिक हो चला है। लेकिन यह संकेत वातावरण में नमी में इजाफे का भी है। नमी का स्तर बढ़ने की वजह से बादलों की आवाजाही का रुख भी रहेगा और वातावरण में नमी का रुख बादलों की ओर होगा और बारिश का दौर लोगों को राहत भी देगा। इसकी वजह से आने वाले दो दिनों में तापमान में कमी का असर शुरू हो जाएगा।
पूर्वांचल सहित वाराणसी में नमी का असर तो है लेकिन बादलों की सघनता के अभाव में तापमान में कुछ कमी शुक्रवार की अपेक्षा आई है। शनिवार की सुबह वातावरण में नमी का असर 91 फीसद तक बना रहा, बारिश के अनुकूल मौसम हो चला है लेकिन आर्द्रता में थोड़ा अधिक इजाफे का संकेत भी है। मौसम विभाग ने दो दिनों के बाद जोरदार बारिश का संकेत दिया है। सुबह बादलों की कमी रही और उमस की वजह से लोग पसीना पसीना भी होते रहे। इसकी वजह से आने वाले दिनों में लोकल हीटिंंग के असर से बादलों की सक्रियता भी होगी।
वाराणसी का तापमान
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.5°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.1°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। इस दौरान 005.1mm बारिश दर्ज की गई है तो वहीं आर्द्रता अधिकतम और न्यूनतम 91% दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के बाद मौसम का रुख एक बार फिर बदलने और उमस का दौर बारिश के रूप में बदलने का अनुमान जताया है। माना जा रहा है कि दो तीन दिनों से उमस का और साफ आसमान का असर होने से ही पारे में इजाफा हुआ है।
जोरदार बारिश का अनुमान
पूर्वांचल सहित वाराणसी में जोरदार बारिश का अनुमान दो दिनों के बाद बना हुआ है। तापमान में कुछ कमी भी होगी लेकिन इसके पूर्व आर्द्रता में इजाफा बादलों की सघनता लेकर आएगी इसकी वजह से तापमान में इजाफा होगा और लोकल हीटिंंग की स्थिति होने के बाद बादल जोरदार बरसात होगी। इसके साथ ही इस सप्ताह भी बादलों की सक्रियता का असर होगा और सावन माह भर बादलों की आवाजाही के साथ ही बरसात का रुख भी होगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Om Prakash Rajbhar accuses SP of evading debate in Uttar Pradesh

वाराणसी सहित पूर्वांचल में चार दिनों तक झमाझम बरसात का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट - meteorological department said heavy rain alert in purvanchal including varanasi for four days

कानपुर-प्रयागराज रेल सफर होगा सुपरफास्ट, कवच सिस्टम लागू, 160 किमी की रफ्तार से 90 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन - kanpur to prayagraj in just 90 minutes as track gets ready for 160 kmph with kavach system


