गोरखपुर में टेंट व्यवसायी की मौत: पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार - gorakhpur wife arrested for abetting tent businessmans suicide
गोरखपुर में टेंट व्यवसायी की मौत: पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार गोरखपुर के पिपराइच में एक टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार क…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में टेंट व्यवसायी की मौत: पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार
गोरखपुर के पिपराइच में एक टेंट व्यवसायी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआ ...और पढ़ें
HighLights
- पिपराइच में टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
- पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पकड़ा।
- शुरुआत में हत्या का आरोप, बाद में उकसाने का केस।
संवाद सूत्र, पिपराइच, (गोरखपुर)। टेंट व्यवसायी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में शुक्रवार को पिपराइच पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। व्यवसायी की बहन ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो हत्या के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद विवेचना में पुलिस ने कार्रवाई की दिशा को बदलते हुए उकसाने का केस दर्ज किया। अब पुलिस आरोपित के भाई पर लगे आरोपों की जांच कर रही है।
जंगलसुभान अली विकास भारती चौराहा निवासी टेंट व्यवसायी विवेक गौड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत गुरुवार की रात मौत हो गई थी। बहन प्रीति गौंड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हाल में बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद बहन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। भाई की पत्नी अंकिता गौंड, उसके भाई मोनू ने हत्या कर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की। जब वह घर पहुंची तो उनका भाई अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें- सांसद रवि किशन की संसद में हुंकार: एम्स गोरखपुर का विस्तार हो, मिले NIPER का तोहफा
थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि जांच में हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की विस्तृत विवेचना की। इसके बाद खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


