होमक्राइमगोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी - gorakhpur two arrested in property dealer suicide abetment case
क्राइम

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी - gorakhpur two arrested in property dealer suicide abetment case

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों मदन यादव और रामभजन यादव को गिरफ्तार कर जेल…

Jagran के अनुसार5 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
 - gorakhpur two arrested in property dealer suicide abetment case

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या मामले में दो आरोपी भाई गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी भाइयों मदन यादव और रामभजन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आर ...और पढ़ें

HighLights

- प्रॉपर्टी डीलर रोहित जायसवाल ने की थी आत्महत्या।

- दो आरोपी भाई मदन और रामभजन यादव गिरफ्तार।

- तीसरे आरोपी राजन यादव की तलाश जारी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रापर्टी का काम करने वाले युवक रोहित जायसवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार सुबह दो आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पथरा गांव निवासी रोहित जायसवाल प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। आरोप है कि 28 जुलाई को बड़गो गांव निवासी मदन यादव और रामभजन यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर प्रताड़ित किया। इस दौरान उनसे जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।

विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घर लौटने के बाद रोहित ने पूरी घटना की जानकारी अपनी पत्नी राजनंदिनी को दी थी। बताया गया कि लगातार मानसिक तनाव में रहने के बाद दो अगस्त की शाम करीब पांच बजे रोहित ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना के अगले दिन मां कुसुम की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने मदन यादव, रामभजन यादव और राजन यादव के विरुद् धमकी देने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड: कमरे से ही बांका लेकर निकला था बर्खास्त सिपाही, पीसीआर में खुली दरिंदगी की परतें

मामले की विवेचना के दौरान मंगलवार सुबह पुलिस ने मदन यादव और रामभजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट कीर्ति आनंद पुलिस का कहना है कि फरार तीसरे आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें