गोरखपुर में दरवाजे पर खेल रही मासूम को ट्रक ने कुचला, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम - gorakhpur toddler killed by truck villagers block road
गोरखपुर में दरवाजे पर खेल रही मासूम को ट्रक ने कुचला, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम गोरखपुर के मलाव गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने घर के सामने खेल रही दो वर्षीय मासूम सृष्टि को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में दरवाजे पर खेल रही मासूम को ट्रक ने कुचला, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
गोरखपुर के मलाव गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने घर के सामने खेल रही दो वर्षीय मासूम सृष्टि को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रा ...और पढ़ें
HighLights
- गोरखपुर में दो वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला।
- आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग जाम किया।
- अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुला, बैरियर लगेंगे।
संवाद सूत्र, बेलीपार, (गोरखपुर)। कसिहार–मलाव मार्ग स्थित मलाव गांव में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घर के सामने खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया।
आरोपित चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपते हुए कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर स्थायी रोक लगाने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ बांसगांव के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। इस दौरान दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। उधर, प्रशासन ने भारी वाहनों की रोक के लिए बैरियर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
मलाव गांव निवासी गौतम मौर्य की दो वर्षीय पुत्री सृष्टि शाम छह बजे घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान मलाव चंदा घाट की ओर से बालू खाली कर लौट रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे ट्रक समेत पकड़ लिया।
आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया। आरोप लगाया कि टोल बचाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रक और ट्रालर इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
उन्होंने मांग की कि कसिहार–मलाव मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए स्थायी बैरियर लगाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक बैरियर लगाने की व्यवस्था नहीं होगी, तब तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। बाद में उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह और क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बुधवार को पोस्टमार्टम से पहले बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरियर लगाने की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-बस्ती में UP स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द, हजारों उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा बिजली बिल
अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे तक चला जाम रात नौ बजे समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी पीस कमेटी की बैठक में ग्राम प्रधान मलाव मुकुंद नारायण सेवक पांडेय और पूर्व ग्राम प्रधान कसिहार संजय उर्फ लारा समेत अन्य लोगों ने भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग उठाई थी। अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कार्रवाई से पहले ही यह हादसा हो गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


