गोरखपुर में दोस्त जबरन ले जा रहा था नेपाल, किशोरी ने बुलाई पुलिस - gorakhpur teen girl rescued from nepal kidnap attempt
गोरखपुर में दोस्त जबरन ले जा रहा था नेपाल, किशोरी ने बुलाई पुलिस चिलुआताल क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके दोस्त और दो साथियों ने जबरन नेपाल ले जाने का प्रयास किया। किशोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद ...और…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में दोस्त जबरन ले जा रहा था नेपाल, किशोरी ने बुलाई पुलिस
चिलुआताल क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके दोस्त और दो साथियों ने जबरन नेपाल ले जाने का प्रयास किया। किशोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद ...और पढ़ें
HighLights
- 15 वर्षीय किशोरी को जबरन नेपाल ले जाने का प्रयास।
- किशोरी ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई।
- पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जांच जारी।
संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया, (गोरखपुर)। चिलुआताल क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही 15 वर्षीय किशोरी को जबरन नेपाल ले जाने का प्रयास किया गया। किशोरी की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस को देखकर किशोर और उसके दोस्त मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित किशोर व उसके दो दोस्तों को अभिरक्षा में लिया है।
महाराजगंज जिले की रहने वाली किशोरी अपने परिवार के साथ चिलुआताल क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से देवरिया के एक किशोर से हुई थी। दोनों के बीच कई दिनों से बातचीत हो रही थी।
सोमवार को किशोर अपने दो साथियों को लेकर उससे मिलने के लिए बरगदवा चौराहे पर पहुंचा। दोनों ने एक मिष्ठान की दुकान पर बैठकर नाश्ता किया। इसी दौरान किशोर के दो दोस्त भी वहां पहुंच गए और नेपाल घूमने चलने की बात कही। इनकार करने के बावजूद चारों उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा।
घबराकर किशोरी ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इसी बीच पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही किशोर और उसके दोस्त किशोरी को छोड़कर फरार हो गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में साधु बनकर ठगी, प्रसाद और गंगाजल के नाम पर उड़ाए सोने की अंगूठी और नकदी
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर देवरिया के आरोपितों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


