होमक्राइमगोरखपुर में सावन के चारों सोमवार रहेगा डायवर्जन, आज सुबह से प्रभावी होगी व्यवस्था - gorakhpur sawan traffic diversion for kanwar yatra 2026
क्राइम

गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार रहेगा डायवर्जन, आज सुबह से प्रभावी होगी व्यवस्था - gorakhpur sawan traffic diversion for kanwar yatra 2026

गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार रहेगा डायवर्जन, आज सुबह से प्रभावी होगी व्यवस्था गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार को कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वैकल…

Jagran के अनुसार2 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार रहेगा डायवर्जन, आज सुबह से प्रभावी होगी व्यवस्था - gorakhpur sawan traffic diversion for kanwar yatra 2026

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार रहेगा डायवर्जन, आज सुबह से प्रभावी होगी व्यवस्था

गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार को कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर वैकल्पिक मार्गों ...और पढ़ें

HighLights

- सावन के चारों सोमवार को ट्रैफिक डायवर्जन।

- भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित।

- महादेव झारखंडी सहित प्रमुख मंदिरों पर विशेष व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस ने कांवड़ यात्रा और शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे ट्रैफिक पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर इसकी जानकारी दी। सावन के चारों सोमवार तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त 2026 को प्रमुख शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई रास्तों पर भारी वाहनों का आवागमन बदला रहेगा।

एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए एक दिन पहले रविवार सुबह 6 बजे से ही डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार रात 12 बजे तक यानी कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रमुख शिवालयों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों को प्रवेश देने के बजाय दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा।

महादेव झारखंडी मंदिर में सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में देवरिया बाईपास से महादेव झारखंडी की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन सिक्टौर और अमर उजाला की तरफ से होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसी तरह कूड़ाघाट की तरफ से महादेव झारखंडी मंदिर की ओर आने वाले भारी वाहनों को एयरपोर्ट पुलिस चौकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

यहां से वाहन एयरपोर्ट, जगदीशपुर और कोनी होते हुए आगे जाएंगे। इससे मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए पर्याप्त जगह बनी रहेगी। शहर के मुक्तेश्वरनाथ मंदिर हरबर्ट बंधा पर भी जलाभिषेक को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। हरबर्ट बंधा से टीपी नगर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को ओवरब्रिज से होकर आगे भेजा जाएगा। मंदिर के आसपास भारी वाहनों का दबाव कम रखने के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड की पहल पर अब ऑनलाइन या मैनुअल, दोनों माध्यमों से मिलेंगे पास

पिपराइच स्थित मोटेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर भी डायवर्जन रहेगा। पादरी बाजार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को मोहरीपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं सरेया बाजार चौराहे से पिपराइच रोड की ओर आने वाले भारी वाहनों को बरगदही की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें