गोरखपुर में डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद होने से भड़के ग्रामीण, जागतबेला मार्ग पर लगाया जाम - gorakhpur railway closes dominagarhdohariya road locals protest
गोरखपुर में डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद होने से भड़के ग्रामीण, जागतबेला मार्ग पर लगाया जाम ग्रामीणों ने डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद करने के विरोध में डोमिनगढ़-जागतबेला मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। रेलवे प्रशासन ने शुक…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद होने से भड़के ग्रामीण, जागतबेला मार्ग पर लगाया जाम
ग्रामीणों ने डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद करने के विरोध में डोमिनगढ़-जागतबेला मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को यह मार्ग बं ...और पढ़ें
HighLights
- ग्रामीणों ने डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
- डोमिनगढ़-जागतबेला मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर अपनी मांग रखी।
- रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग बंद कर दिया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डोमिनगढ़–डोहरिया मार्ग को बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीण डोमिनगढ़ - जागतबेला मुख्य मार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मार्ग को फिर से चालू करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस प्रशासन समझाने का प्रयास कर रह हैं।
रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को गोरखपुर पश्चिम के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) हिरामन के नेतृत्व में डोमिनगढ़ डोहरिया मार्ग पर गड्ढ़ा खोदवा कर बंद कर दिया था। बैरिकेडिंग (लोहे का बैरियर) भी कर दी गई थी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मार्ग बंद करने का विरोध किया।
नाराजगी जताते हुए लोगों ने कहा कि रास्ता बंद होने से 20 गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। रेलवे के एसएसई और पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस भेजा।
एसएसई ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर मार्ग बंद किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोमिनगढ़-डोहरिया मार्ग से डोहरिया बाजार, सिसई, जंगल कौडिया होते हुए महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर आवागमन करते है। रेलवे ने डोमिनगढ़-जगतबेला रेलखण्ड पर स्थित रेलवे पुल संख्या 182 (ककरा नदी के ऊपर) तथा रेलवे पुल संख्या 183 (रोहिन नदी के ऊपर) के सर्विस पाथवे (पैदल पुल) पहले ही बंद कर दिया है।
तीनों पाथ वे पर रेलवे प्रशासन ने अवरोधक लगाकर अनधिकृत आवामन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अब गोरखपुर जंक्शन और कैंट स्टेशन के बीच रामगढ़ताल पर बने पाथवे को बंद करने की तैयारी है। जनविरोध के चलते अभी बंद नहीं हुआ है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: मासूम की विदाई के बाद घर में गूंजी किलकारी; फफक पड़ी मां- 'कहती थी भाई आएगा तो राखी बांधूंगी'
रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे पुलों के पास बने पाथवे रेलवे ट्रैक तथा रेलवे पुल के अनुरक्षण कार्य के लिए रेलवे कर्मचारियों के आवागमन के लिए बनाए गए हैं। जिसे आवश्यकता अनुसार ट्रैकमैन, कीमैन आदि तथा ट्रेन में कार्यरत लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर आदि कर्मचारियों द्वारा उपयोग किया जाता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


