होमधर्म-आस्थागोरखपुर की क्षेत्रीय टीम में बढ़ सकते हैं पद: समायोजन के लिए दौड़ लगा रहे नेता; कई पूर्व अध्यक्ष भी रेस में - Gorakhpur News
धर्म-आस्था

गोरखपुर की क्षेत्रीय टीम में बढ़ सकते हैं पद: समायोजन के लिए दौड़ लगा रहे नेता; कई पूर्व अध्यक्ष भी रेस में - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur BJP Regional Team Expansion | Leaders Race For New Posts गोरखपुर की क्षेत्रीय टीम में बढ़ सकते हैं पद:समायोजन के लिए दौड़ लगा रहे नेता; कई पूर्व अध्यक्ष भी रेस…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 12:31 am बजे
गोरखपुर की क्षेत्रीय टीम में बढ़ सकते हैं पद:  समायोजन के लिए दौड़ लगा रहे नेता; कई पूर्व अध्यक्ष भी रेस में - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur BJP Regional Team Expansion | Leaders Race For New Posts

गोरखपुर की क्षेत्रीय टीम में बढ़ सकते हैं पद:समायोजन के लिए दौड़ लगा रहे नेता; कई पूर्व अध्यक्ष भी रेस में

- कॉपी लिंक

भाजपा की ओर से प्रदेश और जिलों की कार्यकारिणी घोषित की जा चुकी है। इन दोनों कार्यकारिणी में जगह बनाने से चूक गए नेताओं का पूरा फोकस किसी तरह क्षेत्रीय टीम में जगह पाने पर है। अपने-अपने स्तर से ये नेता लगातार जोड़-तोड़ में भी लगे हैं।

ऐसे जिले जिनके जिलाध्यक्ष पिछले कुछ वर्षों में बदले हैं, वे भी क्षेत्रीय टीम में जगह पाने की कोशिश में लगे हैं। क्षेत्रीय टीम फाइनल करने वाले नेताओं के ऊपर भी खूब दबाव है। यह सूची ऐसे समय आ रही है, जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा नेताओं को समायोजित करने की नीति पर पार्टी चल सकती है। प्रदेश टीम की तरह क्षेत्रीय टीम में भी पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। क्षेत्रीय महामंत्री, उपाध्यक्ष व मंत्री के पद बढ़ सकते हैं।

इसके पहले 2020 में क्षेत्रीय टीम की घोषणा की गई थी। उस समय डा. धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। उस समय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री पद पर 8-8 नेताओं को समायोजित किया गया था। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री पद पर 3 नेताओं को जगह दी गई थी। माना जा रहा है कि इस बार क्षेत्रीय महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री के 1-1 पद बढ़ाए जा सकते हैं।

गोरखपुर के 3 पूर्व जिलाध्यक्ष दौड़ में गोरखपुर से 3 पूर्व जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय टीम में जगह पाने की दौड़ में हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव क्षेत्रीय टीम में महत्वपूर्ण पद चाहते हैं। इन नामों को गंभीर दावेदारों में माना जा रहा है। इसी के साथ पिछली कार्यकारिणी में जगह पाने वाले कई नेता इस बार प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अपने पुराने पदों पर रिपीट किए जाने के प्रस्ताव पर वे तैयार नहीं हैं। गोरखपुर के साथ अन्य जिलों के कुछ नेता भी दौड़ में शामिल हैं।

प्रदेश उपाध्यक्षों के यहां लगा रहे चक्कर इस बार तीन प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से ही हैं। एक प्रदेश अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं और लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। रमेश सिंह पहली बार प्रदेश उपाध्यक्ष बने हैं। इसी तरह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे कामेश्वर सिंह भी प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। तीनों उपाध्यक्षों के करीबी नेता क्षेत्रीय टीम में जगह पाने को लेकर जोर-आजमाइश में जुटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के करीबी नेता भी खुद को मजबूत दावेदार मान रहे हैं।

महानगर कार्यकारिणी में खूब दिखी खींचतान महानगर भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से खींचतान की खबरें चर्चा में आयीं। भाजपा सूत्रों की मानें तो एक प्रदेश पदाधिकारी और महानगर के एक बड़े पदाधिकारी के बीच कार्यकारिणी को लेकर बहस भी हो गई। स्थिति यह रही कि कुछ दिनों से दोनों पदाधिकारियों के बीच बातचीत भी बंद है। महत्वपूर्ण पदों के दावेदार कई नेता सोशल मीडिया पर अपना दुख पोस्ट कर रहे हैं। कई नए नेताओं को महत्वपूर्ण पद देने को लेकर भी बातें की जा रही हैं।

एक बार फिर बदल सकते हैं कई चेहरे 2020 में घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष सहित 32 नाम शामिल थे। इस बार इनकी संख्या बढ़ सकती है। पिछली बार भी केवल 6 नाम रिपीट हुए थे, इस बार भी अधिकतर नए चेहरों को लाने की चर्चा है। क्षेत्रीय टीम की घोषणा जल्द हो सकती है। पिछली बार के 3 महामंत्री में से 2 पद खाली नजर आ रहे हैं, जिनपर दूसरे का मनोनयन लगभग तय है। एक महामंत्री सहजानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद अब प्रदेश मंत्री हैं। अपने कार्यकाल में वह क्षेत्रीय टीम गठित नहीं कर पाए थे। इसी तरह एक और महामंत्री प्रदीप शुक्ला 2022 में विधायक बन गए थे। इस बार भी वे टिकट के दावेदार हैं। हालांकि क्षेत्रीय टीम में सामाजिक संतुलन का उदाहरण देखने को मिल सकता है।

जानिए 2020 की क्षेत्रीय टीम में किस पद पर कौन है

उपाध्यक्ष : देवेंद्र यादव, पीएन पाठक, डा. सत्येंद्र सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, विश्वजीताशु सिंह आशु, छट्ठेलाल निगम, साकेत सिंह सोनू, अरविंद जायसवाल।

महामंत्री : सहजानंद राय (अब प्रदेश मंत्री), सुनील गुप्ता, प्रदीप शुक्ला (विधायक)

मंत्री : जनार्दन तिवारी (वर्तमान में जिलाध्यक्ष), बजरंगी सिंह बज्जू, बीना राय, अखिलेश तिवारी, मोहन चौहान, शिवनाथ चौधरी, मंजू सरोज, हरिचरण कुशवाहा।

कोषाध्यक्ष : पुष्पदंत जैन

सह कोषाध्यक्ष : अनूप किशोर अग्रवाल

कार्यालय मंत्री : सत्येंद्र मिश्र

सह कार्यालय प्रभारी : पंकज जायसवाल

मीडिया प्रभारी : नवीन पांडेय

सह मीडिया प्रभारी : ध्रुव श्रीवास्तव व राहुल तिवारी (पहले रवि श्रीवास्तव व विनय सिंह जेआरएफ बनाए गए थे।)

सदस्य : संजीव राय, अरुण शुक्ला, नेहा मणि आर्य, राजेश पाल चौधरी, अखिलेश राजभर।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें