Gorakhpur News: रामगढ़झील में बनेगी यूपी की पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी
Gorakhpur News: रामगढ़झील में बनेगी यूपी की पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी Gorakhpur News: गोरखपुर में रामगढ़झील पर उत्तर प्रदेश की पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। आपात स्थितियों में जल पुलिस राहत अभियान…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: रामगढ़झील में बनेगी यूपी की पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी
Gorakhpur News: गोरखपुर में रामगढ़झील पर उत्तर प्रदेश की पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। आपात स्थितियों में जल पुलिस राहत अभियान चला सकेगी। हर बोट की गतिविधियों पर एआई कैमरों से नजर रखी जाएगी। जीडीए ने झील के पानी पर अस्थायी चौकी बनाने का निर्णय लिया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय हाल के हादसे के बाद लिए जा रहे निर्णयों के क्रम में रामगढ़झील में उत्तर प्रदेश की पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। आपात स्थिति में जल पुलिस तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चला सकेगी। वहीं, झील में चलने वाली हर बोट की गतिविधियों पर एआई कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
निर्माण की अनुमति
राष्ट्रीय हरित अधिकरण रामगढ़झील और उसके पचास मीटर के दायरे में किसी स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं देता है। इसलिए जीडीए ने झील के पानी पर तैरने वाली अस्थायी चौकी बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही झील में संचालित प्रत्येक बोट का संचालन क्षेत्र भी तय होगा। बोट सुरक्षित आवाजाही के लिए जेटी और प्लेटफार्मों के प्रवेश-निकास मार्ग अलग होंगे। जेटी के पास जलमार्गों को चिह्नित करने के लिए फ्लोटिंग बायल लगाए जाएंगे। इनमें लगी ब्लिंकिंग लाइट रात में चालकों को निर्धारित मार्ग दिखाएगी।
जांच और सुरक्षा उपाय
दोनों चालकों के साथ एक संचालक भी रडार पर
उधर, हादसे के बाद लगातार तीसरे दिन रामगढ़झील में बोटिंग ठप रहा। डीएम की ओर से गठित समित के अलावा प्राधिकरण की चार सदस्यीय समिति हादसे की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में शामिल दोनों बोट के चालकों पर कार्रवाई के साथ एक संचालक पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के मुताबिक जांच रिपोर्ट आते ही जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। झील को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम हो रहा है। जल पुलिस की फ्लोटिंग चौकी बनाई जाएगी। जल्द ही नई नियमावली के मुताबिक बोटिंग शुरू कराई जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


