सीएम योगी की अगुवाई में सोमवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा: गोरखपुर नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक बनेगा रूट - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Tiranga Yatra: CM Yogi Adityanath Lead Grand Rally | Har Ghar Tiranga सीएम योगी की अगुवाई में सोमवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा:गोरखपुर नगर निगम परिसर से रेलवे स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Tiranga Yatra: CM Yogi Adityanath Lead Grand Rally | Har Ghar Tiranga
सीएम योगी की अगुवाई में सोमवार को निकलेगी तिरंगा यात्रा:गोरखपुर नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौक तक बनेगा रूट
- कॉपी लिंक
विभाजन विभीषिका दिवस (14 अगस्त) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने के संकल्प के उपलक्ष्य में 10 अगस्त (सोमवार) को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य में 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को व्यापक जनांदोलन बनाने का आह्वान कर रखा है। अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने व्यापक कार्ययोजना बनाई है। इसी क्रम में प्रदेशभर में तिरंगा यात्राओं का भी आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री, काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक तिथि पर 9 अगस्त को लखनऊ से करेंगे। इसके अगले दिन गोरखपुर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में भी सीएम योगी सम्मिलित होंगे।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकलने वाली तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से जोरदार तैयारी की जा रही है। तिरंगा यात्रा का रूट नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौराहा तक तय किया गया है। सीएम योगी नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। गोलघर चौराहा, कालीमंदिर, यातायात तिराहा होते हुए यात्रा रेलवे स्टेशन चौराहा पर पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का विराम होगा।
लगभग 3 किमी पैदल चलेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ हाथों में तिरंगा लेकर पैदल ही इस यात्रा को पूरा करेंगे। नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के बीच की दूरी लगभग 3 किलोमीटर है। सीएम के पदयात्रा में शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


