गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ नीचे गिरी डीसीएम, चालक-खलासी की मौत - gorakhpur link expressway accident dcm falls 2 dead
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ नीचे गिरी डीसीएम, चालक-खलासी की मौत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हरनहीं अंडरपास के पास रविवार भोर में तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में वाहन चाल…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़ नीचे गिरी डीसीएम, चालक-खलासी की मौत
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हरनहीं अंडरपास के पास रविवार भोर में तेज रफ्तार डीसीएम डिवाइडर से टकराकर नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में वाहन चालक और खला ...और पढ़ें
HighLights
- डीसीएम डिवाइडर तोड़कर हरनहीं अंडरपास के नीचे गिरी।
- हादसे में चालक और खलासी की मौके पर मौत।
- पुलिस कर रही मृतकों की पहचान और जांच।
संवाद सूत्र, उरुवा बाजार, (गोरखपुर)। लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार की भोर में तेज रफ्तार डीसीएम हरनहीं अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराने के बाद नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।
यूपी-78 जेएन 4790 नंबर की डीसीएम लखनऊ की ओर से सामान लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। रविवार भोर में करीब 4:30 बजे हरनहीं अंडरपास के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित डीसीएम पहले डिवाइडर से टकराई, उसे तोड़ते हुए सीधे अंडरपास के नीचे जा गिरी।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों मृतकों की उम्र करीब 45 से 46 वर्ष बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में थार-बोलेरो भिड़ंत के बाद मारपीट, मेडिकल कॉलेज रोड पर लगा लंबा जाम; चार युवक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, डीसीएम पर फार्च्यून कंपनी का सामान लदा है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से डीसीएम अनियंत्रित हो गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि चालक व खलासी के पहचान की कोशिश चल रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


